सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Khataling Himalaya Yatra: 42 वीं ऐतिहासिक पाँचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Khataling Himalaya Yatra: 42 वीं ऐतिहासिक पाँचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तराखंड सदन से एक राष्ट्रीय गोष्ठी के उपरांत पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा इस बार भी हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जी के 42 वर्ष पूर्व किए गए संकल्प को पूर्ण करने हेतु ऐतिहासिक पाँचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा का शुभारंभ हुआ। दिल्ली से चलकर यात्रीदल हरिद्वार- देहरादून से टिहरी गढ़वाल के घनसाली पहुंचा। अगले दिन यात्रीदल और स्थानीय नागरिकों ने ग्यारहगाँव हिन्दाव स्थित इंद्रमणि बडोनी जी के पवित्र घर के दर्शन किए। इसके उपरांत अटल उत्कृष्ट विद्यालय अखोड़ी में टिहरी जिले के अपर जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ महायात्रा का विधिवत उद्घाटन किया। स्कूल की बालिकाओं ने इंद्रमणि बडोनी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित गीत नाटिका सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह नेगी ने ग्लेशियरों और बुग्यालों को बचाने के साथ दुर्गम क्षेत्रों के विकास और स्थानीय पर्यटन को विकसित करने का आह्वान किया। अतिविशिष्ट अतिथि घनसाली के तहसीलदार हरीश जोशी,स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के सहयात्री और श्री नवजीवन आश्रम जनता इंटर कॉलेज घुत्तू के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण नौटियाल, बडोनी के भतीजे शिक्षाविद विनोद बडोनी,जिला पंचायत सदस्य अनुज शाह,सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शनलाल आर्य,सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ.रामकृष्ण भट्ट,बद्रीनाथ के माणा से पधारे कुंदन सिंह टकोला, वरिष्ठ पत्रकार तेजराम सेमवाल,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और इंद्रमणि बडोनी साहित्य एवं कला मंच के अध्यक्ष एडवोकेट लोकेंद्र दत्त जोशी एवं पर्वतीय लोकविकास समिति उत्तराखंड इकाई के महासचिव शिव सिंह राणा ने बडोनी के विचार दर्शन पर आयोजिय गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। पर्वतीय लोकविकास समिति के अध्यक्ष,महायात्रा के संयोजक तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय और प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दूरदर्शी जननेता इंद्रमणि बडोनी की ऐतिहासिक महायात्रा और पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा जी द्वारा इसे हिमालय जागरण का नाम देना एक व्यापक विज़न और समग्र विकास का संकल्प है,जो 2015 से निरंतर जारी है। अटल उत्कृष्ट विद्यालय अखोड़ी के प्रधानाचार्य श्री सुरजन शाह और अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य श्री विक्रम घणाता ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया। गोष्ठी का संचालन इन्द्रमणि बडोनी साहित्य एवं कला मंच के सचिव और पर्वतीय लोकविकास समिति के महासचिव कवि बीर सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बडोनी जी के सहयोगियों,महायात्रा के सहयात्रियों और पत्रकारों,शिक्षकों एवं समाजसेवियों को हिमालय गौरव एवं इंद्रमणि बडोनी विशिष्ट सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पर्वतीय लोकविकास समिति के टिहरी जिलाध्यक्ष श्री शिव सिंह रौथान ने किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *