सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

खड़गपुर आईआईटी छात्र की मौत आत्महत्या नहीं,दूसरी पोस्‍टमॉर्टम के बाद दावा

2 मिनट पढ़ें

आईआईटी खड़गपुर छात्र की मौत आत्महत्या नहीं, दूसरी पोस्‍टमॉर्टम के बाद दावा : सूत्र

पिछले महीने फ़ैजान के शव को कब्र से निकाल कर कोलकाता लाया गया था. केस में आईआईटी खरगपुर के रवैये को लेकर हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी.

खड़गपुर आईआईटी छात्र की मौत आत्महत्या नहीं थी, सूत्र ऐसा दावा कर रहे हैं. सूत्र के मुताबिक, फ़ैजान की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा ख़ुलासा हुआ है. जांच में ऐसे चोट के निशान नजर आए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि फ़ैजान के माता-पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर दी थी. आईआईटी खड़गपुर ने इसे आत्महत्या बताया था.

फ़ैजान के शव को कब्र से निकाल कर कोलकाता लाया गया

हाईकोर्ट ने फिर से पोस्टमॉर्टम के आदेश दिए थे. कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी से पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिये. एक्सपर्ट कमेटी ने पिछली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए. पिछले महीने फ़ैजान के शव को कब्र से निकाल कर कोलकाता लाया गया था. केस में आईआईटी खरगपुर के रवैये को लेकर हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी.

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामले को खराब ढंग से निपटाने के लिए आईआईटी खड़गपुर की जमकर खिंचाई की थी. फैजान अहमद के माता-पिता ने भी इंजीनियरिंग के छात्र की मौत को छुपाने का आरोप लगाया था. उच्च न्यायालय ने शव को कब्र से बाहर निकालने का आदेश पारित करते हुए कहा था कि एक दूसरा पोस्टमॉर्टम “सच्चाई तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक” था.

फैजान अहमद के परिवार ने अदालत को बताया था कि वह रैगिंग का शिकार था और आईआईटी-खड़गपुर के प्रबंधन ने उसकी शिकायतों को अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा, “यह हत्या का एक स्पष्ट मामला था.” उच्च न्यायालय ने पहले इस मामले में पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित आईआईटी-खड़गपुर के निदेशक को भी फटकार लगाई थी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *