सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Kerala Conversion Case: प्रयागराज से केरल ले जाकर नाबालिग दलित लड़की का धर्मांतरण, आतंकी बनाने की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

Kerala Conversion Case: प्रयागराज से केरल ले जाकर नाबालिग दलित लड़की का धर्मांतरण, आतंकी बनाने की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग दलित लड़की को बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया और उसका धर्मांतरण कर उसे आतंकी बनाने की साजिश की गई। प्रयागराज पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से इस साजिश का पर्दाफाश हुआ, जिससे एक संभावित बड़ा आतंकी षड्यंत्र समय रहते नाकाम हो गया।

यह पूरा घटनाक्रम मात्र दो हफ्तों के भीतर अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली 15 वर्षीय लड़की है जिसे उसकी मुस्लिम महिला दोस्त ने पैसों का लालच देकर पहले धर्मांतरण के लिए राजी किया और फिर केरल ले गई। इस दौरान प्रयागराज के दो मुस्लिम युवकों ने उसका साथ दिया, जिनमें से एक आरोपी ने पीड़िता से छेड़छाड़ भी की।

घटना 8 मई की बताई जा रही है, जब पीड़िता को प्रयागराज से पहले दिल्ली और फिर केरल पहुंचाया गया। वहां उसकी मुलाकात संदिग्ध लोगों से करवाई गई और उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लगातार मानसिक दबाव में रखा गया। लड़की के अनुसार, उसे इस्लाम धर्म कबूल कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई थी।

पीड़िता की माँ की शिकायत के आधार पर प्रयागराज पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। लड़की को सकुशल बरामद कर उसकी माँ के हवाले कर दिया गया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है — मुस्लिम महिला दोस्त और उसका एक सहयोगी युवक। तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रयागराज के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार महिला एक ऐसे संगठित गिरोह से जुड़ी है जो गरीब, दलित और असहाय लड़कियों को पहले मानसिक रूप से प्रभावित करता है, फिर उन्हें धर्मांतरण कर आतंकवाद से जोड़ने का षड्यंत्र करता है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की को प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक बाइक से पहुंचाने वाला युवक भी इस साजिश में अहम भूमिका निभा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हो सकती है, जिसमें दर्जनों लड़कियों को टारगेट बनाया जा रहा है।

यह मामला सिर्फ एक लड़की से जुड़ा नहीं बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक संरचना और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाता है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध न्यायिक प्रक्रिया की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

प्रयागराज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी लड़की या महिला की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचित करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *