सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल की मौजूदगी चुनावों में भारी पड़ेगी भाजपा को : श्री दत्त शर्मा

2 मिनट पढ़ें
केजरीवाल की मौजूदगी चुनावों में भारी पड़ेगी भाजपा को : श्री दत्त शर्मा

केजरीवाल की मौजूदगी चुनावों में भारी पड़ेगी भाजपा को : श्री दत्त शर्मा

Advertisement

केजरीवाल की मौजूदगी चुनावों में भारी पड़ेगी भाजपा को : श्री दत्त शर्मा

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से भाजपा और नरेंद्र मोदी को अब आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी करारी हार होती हुई दिखाई दे रही है, जी हां ऐसा कहना है घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में मिली 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बात करते हुए श्री दत्त शर्मा ने कहा की जेल से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल के पहले भाषण ने ही भाजपा में हाहाकार मचा दिया है, श्री दत्त शर्मा ने कहा की जेल से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले भाषण में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल करते हुए पूछ ही लिया की भाजपा वाले इंडिया गठबंधन से तो यह सवाल करते है कि इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री चेहरा कौन है? लेकिन मैं भाजपा से पूछता हूं की भाजपा का प्रधानमंत्री चेहरा कौन है क्योंकि अगले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जायेंगे और भाजपा का यह चलन है की 75 वर्ष की उम्र के बाद भाजपा के नेता सेवानिवृत्त हो जाते है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल के इस सवाल ने पूरी भाजपा में हड़कंप मचा दिया, अब चाहे भाजपा वाले कुछ भी बोले, अपने बचाव में कुछ भी बयानबाजी करे लेकिन अरविंद केजरीवाल के इस सवाल का भाजपा के पास कोई जवाब नही है।

Advertisement

श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की इसलिए तो भाजपा ने ठीक लोकसभा चुनावों से पहले ईडी के द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाकर जेल में बंद किया था ताकि अरविंद केजरीवाल भाजपा से तीखे सवाल न कर पाए, ऐसे तीखे सवाल जिसका पूरी भाजपा पर एवं भाजपा के किसी भी बड़े नेता पर कोई जवाब नहीं है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत के बाद अब मेरा विश्वास और भी बढ़ गया है की इंडिया गठबंधन ही आगामी लोकसभा चुनावों को जीतेगा और पूर्ण बहुमत से जीतेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *