सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बुजुर्गों की पेंशन शुरू करे केजरीवाल : रामनारायण दुबे

3 मिनट पढ़ें
बुजुर्गों की पेंशन शुरू करे केजरीवाल : रामनारायण दुबे

बुजुर्गों की पेंशन शुरू करे केजरीवाल : रामनारायण दुबे

Advertisement

बुजुर्गों की पेंशन शुरू करे केजरीवाल : रामनारायण दुबे
* ठेके पर काम कर रहे लोगो किया जाए पक्का
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , जो कभी भाजपा के शासन पर सवाल उठाते थे आज वो खुद ही नगर निगम की सरकार चलाने में असमर्थ है, जी हां ऐसा कहना है भाजपा के पूर्व
महापौर राम नारायण दुबे का। वीर अर्जुन ने राम नारायण दुबे से अरविंद केजरीवाल के शासन में चल रही दिल्ली नगर निगम पर करी ख़ास बातचीत, आप भी
पढ़िए क्या कुछ कहा राम नारायण दुबे ने। राम नारायण दुबे ने कहा की 15 वर्षों तक दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार रही और उस समय बार बार आम आदमी पार्टी के नेता व खुद अरविंद केजरीवाल भी यही बात कहते थे की भाजपा,से नगर निगम सही तरह से नहीं चल रही है, इनके पास फंड नहीं है और आज देखिए उन्होंने ही दिल्ली नगर निगम का भट्ठा बिठा दिया है। राम नारायण दुबे ने अरविंद केजरीवाल से अपनी मुलाकात को याद करते हुए बताया की एक बार जब अरविंद केजरीवाल हमारा फंड रिलीज नहीं कर रहे थे तो मैं खुद अरविंद केजरीवाल के पास गया था और मैंने उनसे कहा की हमारा फंड है 337 करोड़, आप इसे रिलीज कर दीजिए तो अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा की फंड के मालिक तो आप ही के पार्टी के वित्त मंत्री अरुण जेटली बैठे हुए है, आप उनसे बात कर लीजिए जिस पर मैंने उनसे कहा की अगर मुझे अरूण जेटली से बात करनी होती या अगर हमें फंड उनसे लेना होता तो मैं आपके पास क्यों आता? क्योंकि केंद्र को अगर कोई फंड आपको देना है तो वह फंड केंद्र सरकार आपको सीधा दे रही है और उसमें जो हमारा 32 प्रतिशत का अधिकार है वो हम आपसे मांग रहे है तब भी अरविंद केजरीवाल ने मुझे यह जवाब दिया की आप तो सीधा केंद्र सरकार से जा कर मांग लीजिए।

Advertisement

राम नारायण दुबे ने आगे कहा की मैंने फिर से उनसे यही बात कही की दिल्ली नगर निगम आपके अधीन है, आपको फंड केंद्र सरकार से मिलता है और फिर उसमें से हमारे लिए फंड आप रिलीज करते है जिस पर अरविंद केजरीवाल ने मेरी बातों का घुमा फिरा जवाब दिया। राम नारायण दुबे ने आगे कहा की आज गरीबों की, बुजुर्गों की, महिलाओं की पेंशन नहीं बंध रही है, लोगों के राशन कार्ड नहीं बन रहे है। राम नारायण दुबे ने आगे कहा की जब भाजपा नगर निगम को चला रही थी तब अरविंद केजरीवाल यह वादा करते थे की वह एमसीडी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पक्का करेंगे, क्या अरविंद केजरीवाल ने ऐसा किया? राम नारायण दुबे ने आगे कहा की मेरा अरविंद केजरीवाल से यह कहना है की जितने भी दिल्ली सरकार के कर्मचारी है या दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी है जो कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे है, उन सभी को पक्का कीजिए, सभी लोग आपसे आस लगाए बैठे है। राम नारायण दुबे ने आगे कहा की मेरा बस अरविंद केजरीवाल से यही कहना है की गरीबों की, बुजुर्गों की व महिलाओं की पेंशन शुरू करे व दिल्ली नगर निगम में काम कर रहे हर एक कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाले कर्मचारी को पक्का करे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *