सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल ने कहा- ‘एक पार्टी परिवार पर लुटाती थी, दूसरी दोस्तों पर लुटा रही सरकारी पैसा’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आप प्रमुख और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने मुफ्त की रेवड़ी बयान के खिलाफ भाजपा के खिलाफ निशाना साधा है साथ ही कांग्रेस को भी घेरा है। केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज करना फ्रीबी नहीं है। ये सरकार का काम है। 10 लाख करोड़ रुपये अपने दोस्तों के कर्ज़ काम करना, टैक्स माफ करना फ्रीबी है। हर किसी पर ईडी सीबीआई आयकर विभाग की छापेमारी हो रही है, लेकिन दोस्तों पर छापेमारी नहीं हो रही। देश आज़ाद हुए 75 वर्ष हो गए, इस दौरान बहुत से देश आगे बढ़ गए। हमारा देश परिवारवाद और दोस्तवाद की वजह से पीछे रह गया। एक पार्टी ऐसी है जिसने सिर्फ एक परिवार के लिए काम किया। सारा पैसा एक परिवार पर लूटा दिया। दूसरी पार्टी ऐसी है जिसने सारा पैसा अपने दोस्तों पर लूटा दिया।केजरीवाल ने कहा कि सब पर ईडी आईटी की रेड हो रही है, लेकिन “दोस्तों” पर रेड नहीं हो रही। पहले देश एक परिवार के लिए चलता था, अब कुछ दोस्तों के लिए चल रहा है। और हम बच्चों को फ़्री शिक्षा दें तो कहते हैं फ्रीबीस हो रहा है।ये लोग देश भर में नेताओं को गिरफ़्तार कर रहे हैं, व्यापारियों पर रेड कर रहे हैं, उद्योगपतियों पर रेड हो रहीं हैं, आम लोगों को धमकाया डराया जा रहा है पर इन्होंने अपने किसी दोस्त के ख़िलाफ़ कोई ऐक्शन नहीं लिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *