सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दूसरे दलों के नेताओं को चुनाव लड़ाने के लिए तलाश रहे हैं केजरीवाल : दीपक गाबा

4 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

दूसरे दलों के नेताओं को चुनाव लड़ाने के लिए तलाश रहे हैं केजरीवाल : दीपक गाबा

Advertisement

दूसरे दलों के नेताओं को चुनाव लड़ाने के लिए तलाश रहे हैं केजरीवाल : दीपक गाबा

* आप विधायक लगे रहे भ्रस्टाचार में

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,आम आदमी पार्टी के ज्यादातर विधायकों नें अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के अलावा कुछ किया ही नहीं जिसके चलते उनकी छवि जनता के बीच खराब हो गई | ऐसा नहीं है की पार्टी मुखिया अरविन्द केजरीवाल को इसकी जानकारी नहीं है और शायद इसीलिए वे ज्यादातर अपने विधायकों के टिकिट काट रहे हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं अरविन्द केजरीवाल की पार्टी में ढूंढने से भी साफ़ छवि के लोग मिल नहीं रहे इसीलिए वे दूसरी पार्टी के महत्वहीन लोगो को अपनी पार्टी से चुनाव लडवाने के लिए तलाश रहे है | यदि ये लोग पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होते तो पार्टियाँ इन्हें अपनी ही पार्टियों से चुनाव लडाती | लेकिन जब इन नेताओं को यह भरोसा हो गया इनकी पार्टी इन्हें चुनाव नहीं लड़ाने जा रही तभी ये केजरीवाल की पार्टी में शामिल हो रहे हैं |

दीपक गाबा कहते हैं 11 वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार, निष्क्रियता और जनता की अनदेखी करना आम आदमी पार्टी को भारी पड़ रहा है। अरविन्द केजरीवाल सहित उनके मंत्री और विधायकों ने अपने कार्यकाल में जनता की समस्याओं पर कभी गौर नही किया और सत्ता से पहले हर चुनाव में जो वायदे किए थे उनको निभाने में विफल रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बदलता माहौल इतना गरमरा गया है कि चुनावी सभाओं में अरविन्द केजरीवाल सहित इनके मंत्रियों और नेताओं का बहिष्कार किया जा रहा है। अरविन्द केजरीवाल को लगातार जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

दीपक गाबा कहते हैं कि जनता के पैसे को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ाकर अपने चुनावों में इस्तेमाल करने वाली आम आदमी पार्टी का खुलासा हो चुका है। शराब घोटाला, शीश महल भ्रष्टाचार, शिक्षा क्लास रुम घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, डीटीसी घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, राशन घोटाला, मौहल्ला क्लीनिक में टेस्ट भ्रष्टाचार, टैंकर घोटाला, प्रदूषण, गाद निकालने में घोटाला सब दिल्लीवालों के सामने है। वृद्ध पेंशन पेंशन न मिलने से परेशान है, युवा बेरोजगारी से परेशान है। महिलाएं अत्याचार और महंगाई से त्रस्त है।

दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और कुशासन की कार्यशैली को समझ चुकी है। भ्रष्टाचार के मामलों में इनके 18 विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री कब जेल जाते है, कब जेल से बाहर आते, इसका हिसाब किसी के पास नही। शराब घोटाले के भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह, को जेल हुई, वर्तमान मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और विधायक दुर्गेश पाठक पर शराब घोटाले में संलिप्तता के मामले में जांच चल रही है।

दीपक गाबा ने कहा कि अन्य आपराधिक मामलों में मंत्री रहते हुए सोमनाथ भारती, संदीप कुमार, जितेन्द्र तोमर और विधायक अमानतुल्ला खान, नरेश यादव, प्रकाश जरवाल, अखिलेश त्रिपाठी, शरद चौहान, मनोज कुमार भी अपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुके है। उन्होंने कहा कि कल नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी और नरेश यादव को 2 वर्ष की सजा इनके आपराधिक गतिविधियों को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लगभग 35 विधायकों पर अपराधिक मामले, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, जमीन कब्जा, हत्या जैसे मामलों पर केस चल रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इन आपराधिक मंशा और भ्रष्टाचारी पार्टी के विधायकां के वास्तविक चेहरे को पहचान चुकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *