सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल को एहसास हो चुका है हारने जा रही है उनकी पार्टी : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस
Advertisement

केजरीवाल को एहसास हो चुका है हारने जा रही है उनकी पार्टी : विनोद जायस

* दिल्ली की जनता अब अच्छे से जान चुकी है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यह एहसास हो चुका है कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हारने जा रही है | और शायद इसीलिए वे तकरीबन रोजाना ऐसी नई नई झूठी घोषणाएं कर रहे हैं जो पूरी होना असम्भव है | यह कहना है उत्तर पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं सफाई कर्मियों के मकान बनाने की घोषणा उनके बूते से बाहर है तभी उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है |

विनोद जायस कहते हैं अरविन्द केजरीवाल की पुरानी आदत है कोई काम हो गया तो हमारी सरकार नें करके दिखा दिया और यदि नहीं हुआ तो रटा रटाया बहाना मोदी जी नें नहीं होने दिया | लेकिन दिल्ली की जनता अब अच्छे से जान चुकी है अरविन्द केजरीवाल केवल और केवल जनता को गुमराह करते हैं | विनोद जायस कहते हैं दिल्ली की सत्ता पर पिछले करीब 11 साल से काबिज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने पूरे कार्यकाल में वे सभी घोषणाएं क्यों नहीं की जो अब विधानसभा चुनाव आते ही कर डालीअपनी पार्टी की संभावित हार को देखते हुए केजरीवाल झूठ के पुलिंदे जनता के बीच परोस रहे है लेकिन जनता उन पर अब भरोसा नहीं करने वाली |

Advertisement

 

विनोद जायस कहते है अरविंद केजरीवाल को अपने पिछले कार्यकाल में इन योजनाओं को शुरू करने से किसने रोका था | अक्सर उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वाले अरविंद की क्या गारंटी है कि अब उपराज्यपाल उनकी चुनावी घोषणाओं को पूरा कर देंगे | विनोद जायस कहते हैं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सरकार बनाती है तो वह पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करेगी जिसके तहत दिल्ली के मंदिरों के सभी पुजारियों और गुरुद्वारों में ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। विनोद जायस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई यह एक और झूठी घोषणा है । विनोद नें कहा कि 10 वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी का राज है, 10 वर्ष किसी भी पार्टी के लिए कम नहीं होते अगर वह पार्टी काम करना चाहे लेकिन पिछले 10 वर्षों में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया। विनोद जायस ने कहा कि 10 वर्ष पहले जहां दिल्ली थी वहां भी खड़ी नहीं दिखती |

सड़कों की हालत खराब है, लोगों के घरों में गंदा पानी आता है, बारिश के समय में जगह जगह जलभराव हो जाता है, प्रदूषण इतना ज्यादा है कि अब लोग दिल्ली छोड़कर अन्य शहरों में जा रहे हैं। विनोद जायस कहते है अरविन्द केजरीवाल अपनी पार्टी की संभावित हार की वजह से ही नई नई घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन दिल्ली की जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली और लोग भाजपा को मौका देने का मूड बना चुके हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *