सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

अंकित शर्मा के भाई को केजरीवाल सरकार ने दी नौकरी, दिल्ली दंगों में मारे गए थे IB अफसर

2 मिनट पढ़ें
Kejriwal government gave job to Ankit Sharma's brother, IB officers were killed in Delhi riots

Kejriwal government gave job to Ankit Sharma's brother, IB officers were killed in Delhi riots

Advertisement

अंकित शर्मा के भाई को केजरीवाल सरकार ने दी नौकरी, दिल्ली दंगों में मारे गए थे IB अफसर

दिल्ली में 2020 में हुए दंगों में मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो के अफसर अंकित शर्मा के भाई को सरकारी नौकरी मिल गई है। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंकित के भाई को शिक्षा विभाग में नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे पहले सरकार ने अंकित के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि भी दी थी। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की क्रूरता से हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया गया था। इस केस में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन भी आरोपी है।

Advertisement

इन दंगों में 581 लोग घायल हुए थे

जुलाई 2020 में दिल्ली की एक अदालत ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने दंगाइयों का इस्तेमाल ‘मानव हथियार’ के रूप में किया जो उसके उकसाने पर किसी की भी हत्या कर सकते थे। गौरतलब है कि 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक जमकर दंगे हुए थे। इस दौरान 53 लोगों की मौत हुई थी। इन दंगों में 581 लोग घायल हुए थे। 24 और 25 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *