सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Karva Chauth 2023: सज-धजकर चांद का दीदार करने निकलीं बॉलीवुड की हसीनाएं, ऐसे मना रहीं करवाचौथ…देखें तस्वीरें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Karva Chauth 2023: सज-धजकर चांद का दीदार करने निकलीं बॉलीवुड की हसीनाएं, ऐसे मना रहीं करवाचौथ…देखें तस्वीरें

Karwa Chauth 2023 Shilpa Shetty Mira Rajput Kiara Advani Priyanka Chopra Parineeti Chopra How Bollywood Actress Celebrated Festival Photos Viral Karva Chauth 2023: सज-धजकर चांद का दीदार करने निकलीं बॉलीवुड की हसीनाएं, ऐसे मना रहीं करवाचौथ...देखें तस्वीरें

Karwa Chauth 2023: देशभर में आज भारतीय सुहागिनें करवाचौथ मना रही हैं. वे अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा करने के लिए तैयार हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपनी पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है. करवाचौथ के मौके पर वे साड़ी, जूलरी, मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदी लगाकर तैयार हो गई हैं और अब उन्हें बस चांद के दीदार का इंतजार है.

शिल्पा शेट्टी के करवाचौथ का लुक सामने आ गया है. एक्ट्रेस ने त्योहार के इस मौके पर गुलाबी रंग की साड़ी पहनीं. इसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी पेयर कीं. मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहने एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखीं.

Advertisement

शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ की पूजा का एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें वे बाकि सुहागिनों के साथ करवा चौथ मनाती दिख रही हैं. वीडियो में शिल्पा के अलावा कृषिका कुल्ला, गीता बसरा, आकांक्षा मल्होत्रा और माना शेट्टी भी नजर आ रही हैं.

मीरा दिखीं सिंपल, सबसे अलग लगीं नताशा दलाल

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भी लाल साड़ी पहने किसी से कम नहीं लगीं.करवाचौथ के लिए मीरा राजपूत ने गोल्डन इंबॉयड्री वाली रेड कलर की साड़ी पहनी. इसके साथ उन्होंने मैचिंग जूलरी और हाथ में ब्रेसलेट भी पेयर किया. वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का लुक बिल्कुल अलग दिखा. नताशा लाइट पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंटेड लहंगे में नजर आईं. लाइट मेकअप के साथ वे काफी हसीन लग रही थीं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *