सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

करण जौहर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफों के बांधे पुल, कहा- ‘यह फिल्म नहीं आंदोलन है’

3 मिनट पढ़ें
करण जौहर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफों के बांधे पुल, कहा- ‘यह फिल्म नहीं आंदोलन है’

करण जौहर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफों के बांधे पुल, कहा- ‘यह फिल्म नहीं आंदोलन है’

Advertisement

करण जौहर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफों के बांधे पुल, कहा- ‘यह फिल्म नहीं आंदोलन है’

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता ने सभी को चौंका दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अभी तक फिल्म की तारीफ की है। इनमें कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, वरुण धवन सहित अन्य सेलिब्रिटीज हैं। अब करण जौहर ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है।

करण ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ करते हुए कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि आंदोलन है

करण ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ करते हुए कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि आंदोलन है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आने वाले फिल्ममेकर्स को इससे सीख लेनी चाहिए। द कश्मीर फाइल्स’ की कहानी 90 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। करीब 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के आगे ‘राधे श्याम’ और ‘बच्चन पांडे’ ढेर हो गई।

Advertisement

‘द कश्मीर फाइल्स का बजट उतना नहीं है जो दूसरी बहुत सी फिल्मों की हैं

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए करण जौहर ने फिल्म के बारे में कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स का बजट उतना नहीं है जो दूसरी बहुत सी फिल्मों की हैं। लेकिन यह शायद भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कॉस्ट-टू-प्रॉफिट हिट होने वाली है। मैंने बॉक्स ऑफिस इंडिया पर पढ़ा, उन्होंने कहा कि 1975 में आई ‘जय संतोषी मां’ के बाद ऐसा आंदोलन नहीं हुआ है।‘ आगे करण ने फिल्म के बारे में कहा, ‘आपको यह मानना पड़ेगा कि कुछ तो है जो इस देश से जुड़ा है और एकेडमिक रूप से आपको इसे देखना होगा।

सीखने के लिए देखो, यह आंदोलन है जो हुआ है

इससे सीखने के लिए आपको देखना होगा। सीखने के लिए देखो, यह आंदोलन है जो हुआ है। यह केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि एक आंदोलन है।‘ मूवी फ्रंट की बात करें तो करण जौहर डायरेक्शन की कुर्सी संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. करण इस फील्ड में पांच साल बाद वापसी कर रहे हैं. करण ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल्स में हैं. करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी फिल्म में दिखाई देंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *