Home मनोरंजन ‘कांतारा’ का जादू अब भी है बरकार, फिल्म ने थिएटर्स में पूरे...

‘कांतारा’ का जादू अब भी है बरकार, फिल्म ने थिएटर्स में पूरे किए 100 दिन

0
169

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म कांतारा ने अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने देशभर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म में हिंदी बेल्ट सहित देश की तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में छप्पर फाड़ कमाई की है। अब फिल्म ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। होम्बले फिल्म्स ने भारत के दिल से ‘कांतारा’ की मनोरंजक और आकर्षक कहानी के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर लिस्ट में एक और गौरव जोड़ लिया। इस फिल्म ने पहले दिन से न सिर्फ दर्शकों के मन पर अपनी अलग छाप छोड़ी, बल्कि दुनिया भर से सरहाना हासिल की।  ऐसे में होम्बले फिल्म्स के इतिहास में इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के 100 डे पोस्टर के साथ एक नोट साझा किया और कैप्शन में लिखा – ‘#DivineBlockbusterKantara के 100 दिन पूरे होने का सेलिब्रेशन,  एक ऐसी फिल्म जिसे हम हमेशा याद रखेंगे, जिसने हमें अपनी जड़ों की तरफ वापस खींचा और हमें अपनी परंपराओं से हैरान कर दिया। कुडोस जिन्होंने इस फिल्म को बनाया।

फिल्म को ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया था और सप्तमी गौड़ा और ने ऋषभ शेट्टी के साथ भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश साझा किया है। कन्नड़ फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में भी सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म को पहले कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था और समीक्षा और प्रशंसा बटोरने के बाद, फिल्म को अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया था। कांतारा 2022 की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो वास्तव में साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों से अपार प्यार हासिल किया बल्कि क्रिकेट से लेकर मनोरंजन और भारत मंत्रालय तक के विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी और मशहूर हस्तियों ने फिल्म को पसंद किया और फिल्म के लिए अपना समर्थन और प्यार दिखाया। यहां गौर करने वाली एक और बात यह है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद भी यह सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शकों द्वारा देखी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here