Home क्राइम Kanjhawala Case: कंझावला हादसे में पुलिस को दो लोगों की तलाश

Kanjhawala Case: कंझावला हादसे में पुलिस को दो लोगों की तलाश

0
207

दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि वह उन दो लोगों की तलाश में जुटी है जिन पर कंझावला हादसे के आरोपियों को ‘बचाने की कोशिश’ करने का संदेह है। कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 18 दल मामले की जांच कर रहे हैं और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल के रिकॉर्ड के आधार पर दो और लोगों की संलिप्तता सामने आई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों की पहचान आशुतोष और अंकुश के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि सभी 5 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि युवती और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। हुड्डा ने बताया कि हम 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द चार्जशीट फाइल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

दिल्ली में हुआ यह हादसा एकदम अनोखा था। जिसमें शव कार के नीचे फंसा हुआ था। शव अपने आप कार से नीचे गिर जाए, इसके लिए आरोपी कार को उसी लोकेशन में घूमा रहे थे। आपको बता दें कि 31 दिसंबर देर रात स्कूटी सवार अंजलि और उसकी दोस्त निधि को कंझावला इलाके में एक कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद अंजलि कार के नीचे गिर गई थी, इससे उसका पैर कार में फंस गया था। जबकि उसकी दोस्त निधि दूसरी तरफ गिरी थी। आरोपी कार सवार युवक अंजलि को 13 किलोमीटर तक सड़कों घसीटते रहे। इसके बाद कंझावला थाना इलाके में कार में फंसे शव को निकालकर फरार हो गए थे। तब से अब तक पुलिस जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही रोजाना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here