सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

कंझावला की घटना बेहद शर्मनाक, दोषियों को कड़ी सजा मिले : मुख्यमंत्री केजरीवाल

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला  की घटना को ‘दुर्लभतम अपराध’ करार देते हुए सोमवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से आरोपियों के खिलाफ ‘मिसाल बनने वाली कार्रवाई’ करने का आग्रह किया। केजरीवाल ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को ‘कड़ी से कड़ी सजा’ मिलनी चाहिए। कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में केजरीवाल ने कंझावला की घटना को लेकर संवाददाताओं से कहा, ‘यह दुर्लभ से दुर्लभतम अपराध है। पता नहीं, समाज किस ओर जा रहा है। मुझे पता चला है कि पोस्टमार्टम चल रहा है।’ इस घटना को ‘बेहद शर्मनाक’ घटना करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं अपील करता हूं कि आरोपियों को, चाहे वे कितने भी रसूख वाले हों, सख्त से सख्त सजा दी जाए।’

इससे पहले, केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने इस घटना के संबंध में उपराज्यपाल से भी बात की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, कंझावला मामले पर माननीय उपराज्यपाल से बात की। उनसे दोषियों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया। दोषियों के खिलाफ आईपीसी की सख्त से सख्त धाराएं लगाई जानी चाहिए। अगर उनके उच्च राजनीतिक संबंध हैं तो भी कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उपराज्यपाल आश्वासन दिया है कि वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *