Home दिल्ली-एनसीआर Kanjhawala Case: कंझावला हादसे की पीड़िता के घर चोरी, परिवार को उसकी...

Kanjhawala Case: कंझावला हादसे की पीड़िता के घर चोरी, परिवार को उसकी मित्र पर शक

0
176

कंझावला कांड की पीड़िता अंजलि सिंह के परिवार ने आरोप लगाया है कि जब वे लोग घर से बाहर थे, उसी दौरान यहां करण विहार स्थित उनके घर से अन्य चीजों के अलावा एक एलईडी टीवी की चोरी कर ली गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिवार के सदस्यों को सोमवार सुबह उनके पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी। सिंह की मौत के बाद से परिवार के लोग एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि दुर्घटना के समय सिंह की स्कूटी पर पीछे बैठी निधि और मामले के आरोपी इस घटना के पीछे हो सकते हैं।  सिंह के परिवार ने सुबह 8:30 बजे अमन विहार थाने में चोरी की शिकायत की। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला।

परिजनों ने कहा कि पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था। घर से सामान गायब है। यह निधि की साजिश है। परिजन का आरोप है कि वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। पुलिस आठ दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी? दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, एक एलईडी टीवी, कुछ कपड़े और बर्तन चोरी हुए हैं। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वह परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here