सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Village Development: दिल्ली के 48 गांवों के नियोजित विकास का रास्ता खुलेगा, नागरिक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद: दीपक गाबाMann Ki Baat: हर्ष मल्होत्रा और मनोज तिवारी ने आंबेडकर कॉलेज में सुना प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम, दर्शन सिंह ने किया आयोजनDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से बदलेगी विकास की तस्वीर, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: प्रवीण निमेषDelhi North Block Fire: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा घना धुआं, 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, आग पर पाया गया काबूRahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां टकराईं, राहुल गांधी सुरक्षित; जांच के लिए SIT गठितDelhi Yamuna Safari: दिल्ली में यमुना पर चलेगा क्रूज, ₹500 में मिलेगी रिवर सफारी की सैर, जानें रूट और टाइमिंगDelhi Building Collapse: हर्ष विहार में निर्माणाधीन इमारत ढही, पिता-पुत्र की मौत, मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारीDelhi Ramlila Gate Accident: दिल्ली में रामलीला के गेट से टकराकर दूसरा व्यक्ति घायल, हनुमंत रामलीला के गेटों की सुरक्षा पर सवाल

Kanjhawala Case: कंझावाला एक्सीडेंट केस में आरोपियों ने माना उन्हें पता था कार में नीचे फंसी है अंजलि

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उन्हें पता था कि एक्सीडेंट के बाद में अंजलि गाड़ी के नीचे फंसी हुई है। मगर आरोपियों ने गाड़ी रोक कर अंजलि को बचाने की जगह लगातार गाड़ी चलाना तय किया। आरोपियों का कहना है कि अंजलि के गाड़ी के नीचे आने से वे डर गए थे इसलिए उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी।

पुलिस को इस मामले में पांचों आरोपी लगातार गुमराह कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपियों ने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि अंजलि गाड़ी के नीचे आ गई है। अब माना जा रहा है कि आरोपियों के कबूलनामे के बाद धाराओं में बदलाव किया जाएगा। आरोपियों के इस कबूलनामे के बाद पुलिस की जांच एंगल में भी बदलाव होने की संभावना है। पुलिस ने इस मामले में पहले दीपक खन्ना (26) अमित खन्ना (25) कृष्ण (27) मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। बाद में आशुतोष और अंकुश खन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अंकुश खन्ना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 201 212 182 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया।

गौरतलब है कि रविवार तड़के अंजलि सिंह की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई। घटना में युवती की मौत हो गई थी। दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के पीड़िता की दोस्त को इससे पहले उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह जमानत पर है। सूत्रों ने बताया कि उसे दो अन्य लोगों के साथ छह दिसंबर 2020 को आगरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में गांजा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *