कन्हैया कुमार को मिल रहा है जनता का आशीर्वाद : नीलम चौधरी

0
105

मजबूती से लड़ रहे हैं और जीतेगें

नई दिल्ली  ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर  पूर्वी  दिल्ली संसदीय  क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ.कन्हैया कुमार एक बड़े अन्तराल से जीतेंगे | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती हैं कन्हैया कुमार जनता के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है |नीलम चौधरी नें कहा पिछले 10 वर्षों से भाजपा  सांसद मनोज तिवारी नें जनता के  हितों और विकास के लिए कोई काम नही किया बल्कि लोगो के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता अंहकारी होती है तो पाप अधिक बढ़ता है, अत्याचार बढ़ता है फिर उसके खिलाफ न्याय की लड़ाई की शुरुआत होती है। हमारे नेता  राहुल गांधी ने भाजपा की तानाशाही के खिलाफ न्याय की लड़ाई छेड़ी हुई है हमें एकजुट होकर इस लड़ाई को तब तक लड़ना है जब तक इसे अंजाम तक नही पहुंचा देते। नीलम चौधरी नें सवाल किया  कि भाजपा ने दिल्ली में 6 सांसदों के टिकट काट दिया, मनोज तिवारी  का टिकट क्यों नही काटा गया | क्या इन्होंने यहां कोई काम किया है, अगर वो ऐसा मानते है तो यह भी उनका झूठ है। मनोज तिवारी जी कहते है कि उन्होंने 14 हजार करोड़ का विकास कार्य किया है, परंतु जनता कहती है कोई काम नही किया। नीलम चौधरी कहती हैं कि आज चुनौती भरे समय में देश की जनता के अधिकारों, हितों, आत्मसम्मान को बचाने का सवाल नही है और नही किसी व्यक्ति विशेष सांसद, किसी प्रधानमंत्री, किसी गठबंधन को चुनने का सवाल है। आज अपने लोकतांत्रिक मतदान के अधिकार का प्रयोग करके तानाशाही सरकार को बदलकर देश को बचाने का सवाल है। नीलम चौधरी ने लोगो से कन्हैया कुमार को विजयी बनाने का आह्वान किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here