सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

Kanguva Release: सिंघम-मंजुलिका का खेल खत्म करने आ रहा है ‘कंगुवा, धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगी

3 मिनट पढ़ें
Kanguva Release

Kanguva Release: सिंघम-मंजुलिका का खेल खत्म करने आ रहा है 'कंगुवा, धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगी

Kanguva Release: सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ धमाल मचा रही हैं. हालांकि अब इन दोनों फिल्मों की छुटटी करने के लिए सूर्या और बॉबी देओल की ‘कंगुवा’ आ रही है. हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें सूर्या और बॉबी देओल का धांसू एक्शन देख आपका दिमाग हिल जाएगा.

चलिए यहां ‘कंगुवा’ की स्टार कास्ट, बजट से लेकर रिलीज डेट तक सबकुछ जानते हैं.

‘कंगुवा’ के ट्रेलर ने उड़ाए होश
सूर्या और बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ साल  2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस अपकमिंग फिल्म के पोस्टर और अब रिलीज किए गए दूसरे ट्रेलर ने ‘कंगुवा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी है. दूसरे ट्रेलर में सूर्या और बॉबी देओल होश उड़ा देने वाले लुक में नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में सूर्या दो अलग-अलग टाइमलाइन में नज़र आते हैं. एक में वह मॉर्डन युग में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं जबकि दूसरे में वह अतीत में दुश्मनों से लड़ते हुए एक क्रूर योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे है. ट्रेलर में बॉबी देओल भी खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं. ओवरऑल ‘कंगुवा’ का ट्रेलर दिमाग हिला देने वाला है.

‘कंगुवा’ का बजट
तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा’ को साल की सबसे बड़ी और महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है. इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग कई देशों और भारत में कई महाद्वीपों पर की गई है.

‘कंगुवा’  स्टार कास्ट
‘कंगुवा’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलाला दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविवार कुमार ने अहम रोल प्ले किया है.

‘कंगुवा’ स्टार कास्ट फीस
‘कंगुवा’की स्टार कास्ट की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

  • इस फिल्म से सबसे मोटी रकम सूर्या ने वसूली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या ने फिल्म से 39 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं और उनका फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा बताया जा रहा है.
  • वहीं बॉबी देओल की फीस काफी कम बताई जा रही है. उन्हें फिल्म में उधिरन के रोल के लिए मह 5 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली है.
  • जबकि दिशा पटानी की फीस 3 करोड रुपये बताई जा रही है.

‘कंगुवा’ कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज
‘कंगुवा’ के पोस्टर और ट्रेलर की रिलीज के बाद फैंस अब इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. वैसे बता दें कि ‘कंगुवा’ इस 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. ये दुनियाभर में 10 भाषाओं में रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *