सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कंगना रनौत ने शेयर किया Emergency का फर्स्ट लुक, इंदिरा गांधी के गेटअप में डायलॉग्स बोलती दिखी

2 मिनट पढ़ें
कंगना रनौत ने शेयर किया Emergency का फर्स्ट लुक, इंदिरा गांधी के गेटअप में डायलॉग्स बोलती दिखी

कंगना रनौत ने शेयर किया Emergency का फर्स्ट लुक, इंदिरा गांधी के गेटअप में डायलॉग्स बोलती दिखी

Advertisement

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बीते लंबे वक्त से सुर्खियों में है। अब उन्होंने इसका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। यूट्यूब पर 1.21 सेकंड के फर्स्ट लुक में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के गेटअप में डायलॉग्स बोलती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर लुक की काफी तारीफ हो रही है। लुक वाकई पिछले की तुलना में काफी कन्विंसिंग है। फिल्म 2023 में रिलीज होगी। मूवी पॉलिटिकल ड्रामा है। इसमें कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं। फिल्म में इमरजेंसी का वक्त दिखाया गया है। धाकड़ के फ्लॉप होते ही कंगना इस फिल्म की तैयारी में जुट गई थीं।

कंगना के लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ

 

टीजर की शुरुआत एक फोन कॉल से होती है। कंगना को पीछे से दिखाया जाता है। एक बंदा कंगना से पूछता है, जब प्रेसिडेंट निक्सन फोन लाइन पर आएं तो क्या वह आपको मैडम कहकर संबोधित कर सकते हैं। इस पर कंगना जवाब देती हैं, ठीक है, एक मिनट अमेरिका के प्रेसिडेंट को कह देना कि मुझे मेरे दफ्तर में सब मैडम नहीं सर कहते हैं। कंगना के लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। कंगना सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई बार लिख चुकी हैं। उन्होंने लिखा था कि एक साल से इस पर काम कर रही हूं।

Advertisement

मणिकर्णिका के बाद उनके डायरेक्शन में बनने वाली यह दूसरी फिल्म

अब लगता है कि मुझसे बेहतर डायरेक्टर इस फिल्म के लिए कोई और नहीं हो सकता। कंगना ने जब इमरजेंसी फिल्म के लुक टेस्ट की तस्वीर शेयर की थी तो इसका काफी मजाक उड़ा था। रिपोर्ट्स हैं कि उनका लुक एकदम परफेक्ट आए इसलिए उन्होंने ऑस्कर विनिंग मेकअप आर्टिस्ट David Malinowski को हायर किया है। फिल्म को कंगना रनौत ही डायरेक्ट कर रही हैं। मणिकर्णिका के बाद उनके डायरेक्शन में बनने वाली यह दूसरी फिल्म है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *