सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kangana Ranaut ने असम में पूरी की फिल्म ‘Emergency’ की शूटिंग, शेयर कीं फोटोज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म ‘Emergency’ की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैंहाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के बीटीएस यानी फिल्म के शूटिंग की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया।

फिल्म ‘Emergency’ की इन बीटीएस तस्वीरों पर कंगना ने लिखा है, ‘इमरजेंसी की असम शेड्यूल के कुछ बीटीएस फोटो आपके लिए।’ इस तस्वीरों से उन्होंने फैंस को संकेत करते हुए बताया कि उनके असम का शेड्यूल पूरा हो चुका है। फोटोज में कंगना बतौर डायरेक्टर सेट पर काफी बिजी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, एक तस्वीर में वह शूटिंग सेट पर क्रू मेंबर्स और स्टाफ के साथ मिलकर जमकर मौज मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘इमरजेंसी’ के लिए कंगना ने असम के अलग-अलग हिस्सों में जाकर शूटिंग की है।

Advertisement

उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। फैंस जमकर इन फोटोज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में 25 जून 2023 को रिलीज होगी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों को कंगना यह अवतार बेहद पसंद आ रहा है। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि यह दूसरा मौका है जब वह किसी फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। इससे पहले वह ‘मणिकर्णिका’ का निर्देशन कर चुकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *