सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कंगना रनौत ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की टीम पर किया हमला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स की मिला-जुला रिस्पॉन्स आया है। अब इसी फिल्म को लेकर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली कंगना रनोट का रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने करण जौहर से लेकर अयान मुखर्जी तक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अयान मुखर्जी को जीनियस बताने वालों को जेल में बंद कर देना चाहिए। कंगना ने ब्रह्मास्त्र को दिए गए निगेटिव रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं। करण जौहर हर शो में लोगों को रणबीर-आलिया को बेस्ट एक्टर्स और अयान मुखर्जी को जीनियस कहने को मजबूर करते हैं। लोग धीरे-धीरे इस झूठ पर विश्वास करने लगे। करण ने 600 करोड़ रुपए एक ऐसे डायरेक्टर को दिए, जिसने अपने करियर में एक भी अच्छी फिल्म नहीं बनाई। कंगना ने दूसरी पोस्ट में लिखा, जो लोग अयान मुखर्जी को जीनियस कहें उसे सीधे जेल में डाल देना चाहिए। इस फिल्म को बनाने में 12 साल लगे। उन्होंने फिल्म के लिए करीब 400 से ज्यादा दिन तक शूट किया। 600 करोड़ रुपए जलकर राख हो गए। वहीं कंगना ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि ब्रह्मास्त्र की वजह से PVR और आइनॉक्स के इनवेस्टर्स को 800 करोड़ रुपए नुकसान हो गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *