सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

IPL 2025 मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे केन विलियमसन, KKR ने वेस्टइंडीज के धांसू प्लेयर पर खेला बड़ा दांव

2 मिनट पढ़ें
IPL 2025

IPL 2025 मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे केन विलियमसन, KKR ने वेस्टइंडीज के धांसू प्लेयर पर खेला बड़ा दांव

Kane Williamson Unsold IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत केन विलियमसन के नाम से हुई. न्यूजीलैंड का यह दिग्गज बल्लेबाज नीलामी के पहले राउंड में अनसोल्ड रहा है. उनके बाद विलियमसन के ही हमवतन और दुनिया में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर ग्लेन फिलिप्स भी अनसोल्ड रहे. मगर वेस्टइंडीज के धांसू प्लेयर रोवमैन पावेल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

न्यूजीलैंड के कप्तान रह चुके केन विलियमसन पिछले 2 सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे, लेकिन चोट और बीमार रहने के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे. विलियमसन का बेस प्राइस मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये रहा, लेकिन किसी भी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई. दूसरी ओर विलियमसन के हमवतन ग्लेन फिलिप्स 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे. उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये रहा, लेकिन उन्हें भी कोई खरीददार नहीं मिला है.

रोवमैन पावेल पर KKR का बड़ा दांव

वेस्टइंडीज की टी20 टीम के मौजूदा कप्तान रोवमैन पावेल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस, 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *