सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जेल से छूटने के बाद बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटेंगे केआरके

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या बॉलीवुड पर कहर बनकर टूटेंगे केआरके? सोशल मीडिया पर कमाल राशिद खान यानी केआरके की वापसी हो चुकी है। उन्होंने अपने दुश्मनों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। उनके लेटेस्ट ट्वीट से साबित हो चुका है कि वो किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं हैं। इस बार तो केआरके आर-पार की लड़ाई का इरादा लेकर सोशल मीडिया पर उतरे हैं और यह कुछ और नहीं बल्कि सीधा एलान-ए-जंग है। कमाल आर खान ने रविवार सुबह-सुबह ट्वीट कर लिखा- ‘मैं अपने प्रतिशोध के लिए वापस आ गया हूं’… उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है ‘टाइगर इज बैक’ तो किसी ने कहा- ‘भाई रिव्यू दे दे जल्दी से..’। केआरकी की वापसी से एक बात तो तय है कि अब वो किसी को माफ नहीं करने वाले। सोशल मीडिया पर अपने बेलगाम रवैए के लिए पॉपुलर केआरके काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
10 दिनों तक जेल में रहने के बाद केआरके जेल से बाहर आए। उनके बेटे फैजल खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पिता की जान को खतरा बताया। फैजल ने ट्वीट में लिखा- ‘मैं केआरके का बेटा फैजल खान। कुछ लोग मुंबई में मेरे पिता को मारने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं सिर्फ 23 साल का हूं और लंदन में रहता हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैंने अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेन्द्र फडणवीस से अपने पिता की जिंदगी बचाने की गुहार लगाई है।’ केआरके को 29 अगस्त को मुंबई पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब वो दुबई से भारत आए थे। इन्हें 2020 में ऋषि कपूर और इरफान खान पर विवादित ट्वीट करने की वजह से अरेक्ट किया गया था। बाद में 2021 में एक फिटनेस ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ के मामले में भी केआरके की गिरफ्तारी हुई थी। 8 सितम्बर को उन्हें कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *