सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

RRR की सक्सेस से खुश जूनियर एनटीआर ने कहा सलमान खान है देश के सबसे बड़े एक्शन स्टार

3 मिनट पढ़ें
RRR की सक्सेस से खुश जूनियर एनटीआर ने कहा सलमान खान है देश के सबसे बड़े एक्शन स्टार

RRR की सक्सेस से खुश जूनियर एनटीआर ने कहा सलमान खान है देश के सबसे बड़े एक्शन स्टार

Advertisement

RRR की सक्सेस से खुश जूनियर एनटीआर ने कहा सलमान खान है देश के सबसे बड़े एक्शन स्टार

एक ओर जहां एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म आरआरआर का दम बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर फैन्स भी फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आरआआर एक्टर्स राम चरण और जूनियर एनटीआर भी अपनी एक्टिंग और फिल्म के एक्शन- वीएफएक्स को लेकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। इस बीच जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर उनके फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और सलमान के फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर हैं।

दरअसल हाल ही में जूनियर एनटीआर ने मीडिया से बातचीत की

दरअसल हाल ही में जूनियर एनटीआर ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान जूनियर एनटीआर से पूछा गया कि उनके मुताबिक देश का सबसे बड़ा एक्शन स्टार कौन है? इस पर जूनियर एनटीआर ने तुरंत जवाब दिया, ‘पूरी दुनिया इस बात को जानती है… सलमान खान। मैं उनका लंबे वक्त से फैन हूं।’ जूनियर एनटीआर ने आगे बताया कि सलमान ने उनकी फिल्म आरआरआर का सपोर्ट किया और उसके प्रीमियर में शामिल हुए। जूनियर एनटीआर ने सलमान के लिए कहा, ‘वे बहुत ही अच्छे और प्यार हैं… एक बड़े स्टार हैं।

Advertisement

आरआरआर के कलेक्शन की करें तो फिल्म को हिंदी दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है

हम तो उनके सामने अभी बच्चे जैसे हैं। जो प्यार उन्होंने आरआरआर, राम चरण और राजामौली को दिया है, हम सभी उसके लिए उनके आभारी हैं।’ बातचीत में जूनियर एनटीआर ने ये भी कहा कि जिस हिसाब से आरआरआर को प्यार मिल रहा है उससे साबित होता है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री एक ही है और इसमें भाषा की कोई बाधा नहीं है। बात आरआरआर के कलेक्शन की करें तो फिल्म को हिंदी दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 132.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

वहीं फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 477 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

वहीं फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 477 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आरआरआर ने बाहुबली को मात दे दी है। आपको बता दें कि बाहुबली का कलेक्शन 418 करोड़ था, हालांकि बाहुबली 2 के कलेक्शन 1031 करोड़ रुपये से आरआरआर काफी दूर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *