सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

J&K: अलग-अलग मुठभेड़ में तीन दहशतगर्द ढेर, जिस घर में फंसे आतंकी, उसे जवानों ने लगा दी आग

3 मिनट पढ़ें
J&K

J&K: अलग-अलग मुठभेड़ में तीन दहशतगर्द ढेर, जिस घर में फंसे आतंकी, उसे जवानों ने लगा दी आग

Advertisement

Jammu Kahsmir: जम्मू कश्मीर में शनिवार (2 नवंबर, 2024 )को सुबह से ही दो अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ जारी रही. एक तरफ अनंतनाग के कोकरनाग में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर किया तो दूसरी ओर श्रीनगर के खानयार की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जिसमें दो एसओजी कर्मी और दो सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. खानयार में जिस मकान में आतंकवादी छिपे हुए थे उसमें एक बड़ा धमाका हो गया, जिसके बाद भयानक आग लग गई. इस आग के चलते इलाका धुआं-धुआं हो गया और अन्य तीन घर भी प्रभावित हो गए हैं. मुठभेड़ में गंभीर रूप से जख्मी हुए चार जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जम्मू कश्मीर में आतंकी दहशत फैलाने के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन सेना को आतंकियों के होने की जानकारी किसी न किसी तरह से मिल ही जाती है. ठीक इसी तरह सेना को श्रीनगर के खानयार में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. टिप में यह भी पता चला था कि छिपे हुए आतंकियों में लश्कर का एक बड़ा कमांडर भी शामिल है, जो बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला हैं. इनपुट मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और आज सुबह से ही दहशतगर्दों के उस घर से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आतंकियों ने उस घर के अंदर से ही फायरिंग शुरू कर दी. सेना के चार जवान बुरी तरह घायल हो गए.

सेना ने किया केमिकल का इस्तेमाल

सेना की ओर से आतंकियों को उस घर से निकलने के लिए तमाम कोशिश की गई. सेना ने तो एक तरह के केमिकल का भी इस्तेमाल किया, जिससे मकान के एक और आग लगे और धुआं निकले और यह देख आतंकी बाहर आ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सेना और दहशतगरों के बीच मुठभेड़ जारी रही.

 

Advertisement

रुक-रुक कर कर रहे थे फायरिंग

खानयार में आतंकियों के ढेर होने से पहले रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी. सुरक्षा बलों और पुलिस ने अपने संयुक्त अभियान के तहत इस आतंकी ठिकाने को चारों ओर से घेर लिया था, लेकिन आतंकी भीतर छिपकर लगातार फायरिंग कर रहे थे. सुरक्षाबल के जवान किसी भी प्रकार की चूक न करते हुए आतंकियों को पकड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने दहशतगर्दों की गोलियां खत्म होने का इंतजार किया.

बढ़ती जा रही आतंकी घटना

जम्मू कश्मीर में फिर एक बार आतंकी घटना बढ़ती जा रही है. विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक चार से पांच बार आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने हर कोशिशों को नाकाम किया. बीते शुक्रवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *