सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज ने जनजातीय महिलाओं के स्वास्थ्य जागरण का किया शंखनाद

3 मिनट पढ़ें
डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज

जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज ने जनजातीय महिलाओं के स्वास्थ्य जागरण का किया शंखनाद

जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज ने जनजातीय महिलाओं के स्वास्थ्य जागरण का किया शंखनाद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जनजातीय महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके स्वास्थ्य व गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए सुखी परिवार फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली के चिन्मय मिशन में राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह अभियान वैदिक मंगलाचरण और नादस्वरम् के मधुर संगीत के साथ जनजातीय महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर विचार गोष्ठी से शुरू हुआ।

जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय के सान्निध्य और कई आध्यात्मिक संतों की उपस्थिति में इस सम्मेलन में जनजातीय महिलाओं के लिए ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान’ का श्रीगणेश किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह अभियान एक बड़े आंदोलन के रूप में देशभर में फैले ऐसे प्रयास होने चाहिए। समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री भरत लाल ने कहा कि सुखी परिवार फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है | विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सच्चा विकास तभी संभव है जब महिलाओं का स्वास्थ्य,गरिमा और समानता सुनिश्चित की जाए।

दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी बेटियों के लालन पालन से लेकर उनकी विशेष शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर पूरा जोर है। सुखी परिवार फाउंडेशन के संस्थापक जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज ने कहा कि वर्षों से देशभर में जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु शिक्षा, रोजगार,कौशल विकास,पर्यावरण संरक्षण,जल संवर्धन और जलवायु परिवर्तन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में हमारी संस्था कार्य करते हुए अब हमने सामाजिक पुनर्निर्माण के मिशन में एक और महत्वपूर्ण आयाम जोड़ा है- ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता’।फाउंडेशन का लक्ष्य है कि देशभर की 50,000 जनजातीय महिलाओं तक पहुँचा जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखिका संगीता शुक्ला ने अपने स्वागत संबोधन में समाज से आह्वान किया कि वे आगे आकर जनजातीय महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित हों। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार में मीडिया सलाहकार प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि इस अभियान की विशेषता यह है कि जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज संभवतः पहले ऐसे संत हैं जिन्होंने इतने संवेदनशील और साहसिक विषय-महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य पर पहल की है। उनका यह कदम अध्यात्म और सामाजिक उत्तरदायित्व के संगम का उदाहरण है |इस अवसर पर सुखी परिवार फाउंडेशन द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई और वेबसाइट के लोकार्पण के साथ ही कामधेनु गाय पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष नीलेश शुक्ला, सुखी परिवार फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर तपन प्रकाश,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ललित गर्ग और संदीप ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का मंच संचालन बंशी शुक्ला ने किया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *