Home मैं भी रिपोर्टर Jahangirpuri development work Delhi: जहांगीरपुरी के विकास कार्यों में तेजी लाने की...

Jahangirpuri development work Delhi: जहांगीरपुरी के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग

0
27

Jahangirpuri development work Delhi: जहांगीरपुरी के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी सेल के चेयरमैन एम एल भास्कर ने जहाँगीर पुरी वार्ड नं. 18 के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की है | उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर केवल सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति शून्य बनी हुई है। पार्कों के पुनर्निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं | एम एल भास्कर ने बताया कि जहाँगीर पुरी आई I एवं जे ब्लॉक की मेन डिवाइडर रोड का निर्माण कार्य पिछली दीपावली से अधूरा पड़ा है, क्षेत्र में बड़े नालों का निर्माण कार्य पिछले 6 महीनों से रुका हुआ है, नालों को तोड़कर छोड़ दिया गया है,
जिससे दुकानदारों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व्यापारियों की आजीविका पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है | उन्होंने निगम आयुक्त से मांग की कि क्षेत्र का तुरंत दौरा कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और सभी अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। एम एल भास्कर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही रुके हुए कार्यों को पूरा नहीं किया गया, तो उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर निगम प्रशासन एवं निगम पार्षद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here