सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

जैकलीन फर्नांडीज की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने हाल ही में दर्ज मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। वहीं 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस भी अभिनेत्री से पूछताछ करेगी। प्रवर्तन निदेशालय ने 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है। ईडी ने इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी।ईडी ने जैकलीन को जबरन वसूली के मामले में आरोपी पाया था। ईडी का मानना है कि वह जानती थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करता था।मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी। सुकेश ने श्रीलंका की इस अभिनेत्री को महंगे तोहफे देना भी कबूल किया है। आपको बता दे की जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश रिलेशन में थे। इनकी कई प्राइवेट फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद ED ने जैकलीन से पूछताछ की और दोनों की फोटोज को सबूत के रूप में रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED का मानना है कि जैकलीन को शुरू से पता था कि इस केस के मख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ठग है और वह जबरन वसूली करने वाला है। सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स की पत्नियों से 200 करोड़ रुपए वसूले थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *