सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

जैकलीन फर्नांडीज ने वापस ली बहरीन की यात्रा करने वाली याचिका

3 मिनट पढ़ें

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज पूछताछ के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज ने बहरीन यात्रा के लिए अपनी याचिका वापस ले ली है। यह याचिका जैकलीन ने अदालत की आपत्ति के बाद दिल्ली कोर्ट में दायर की थी। इस मामले में अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि मामला अभी महत्वपूर्ण चरण में है। बता दें कि अभिनेत्री जैकलीन अपने परिवार के पास बहरीन जाना चाहती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 23 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक वहां रहना चाहती थीं। इस अर्जी पर कोर्ट को आज निर्णय सुनाना था।

न्यायाधीश ने कहा पहले आरोप तय होने चाहिए, जिसके बाद अभिनेत्री ने अदालत को अपने निर्णय के बारे में बताया। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आप याचिका वापस ले सकती हैं और पहले आरोप तय होने चाहिए। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा।’’ इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ विचार-विमर्श किया और अदालत को बताया कि वह “फिलहाल” अपनी याचिका वापस ले रही हैं। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर वह विदेश जाती हैं, तो हो सकता है कि वापस न लौटें। ईडी ने कहा, ‘‘वह विदेशी नागरिक हैं। भले ही यहां उनका करियर है, लेकिन वह कहीं और अपना करियर बना सकती हैं।’’ याचिका वापस लेने से पहले अभिनेत्री ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान उन्हें पहले विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि ईडी ने उनकी याचिका का विरोध किया था, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जैकलीन इस वक्त 200 करोड़ के ठगी मामले में फंसी हैं, जो महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे। जैकलीन का नाम ईडी की चार्जशीट में दर्ज है। मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते जैकलीन के विदेश जाने पर रोक लगाई गई है। वहीं, जैकलीन ने कोर्ट से बहरीन जाने की इजाजत मांगी। वहां उनके पेरेंट्स रहते हैं। इस केस के चलते एक्ट्रेस उनसे मिलने नहीं जा पाई हैं। जैकलीन ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह अपनी बीमार मां से मिलना चाहती हैं, उन्हें 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति दी जाए। मगर आज एक्ट्रेस ने अर्जी वापस ले ली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *