सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

बांग्लादेश के खिलाफ अक्षर पटेल को मौका मिलना लगभग तय! दिलीप ट्रॉफी में गेंदबाजों को कूटा

3 मिनट पढ़ें

भारत और बांग्लादेश के बीच जल्द ही टीम का ऐलान हो सकता है - सोनभद्र टाइम्स |  एक कदम आगे

 

बांग्लादेश के खिलाफ अक्षर पटेल को मौका मिलना लगभग तय! दिलीप ट्रॉफी में गेंदबाजों को कूटा

अक्षर पटेल ने हाल ही में दिलीप ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करते हुए 86 रनों की पारी खेली है. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए मौका मिल सकता है.

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इसका 19 सितंबर से आगाज होगा. इस सीरीज के लिए भारत की अभी तक टीम घोषित नहीं हुई है. लेकिन दिलीप ट्रॉफी 2024 के पहले मुकाबले के बाद टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. इसमें अक्षर पटेल की जगह लगभग तय है. अक्षर ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. वे फॉर्म में भी हैं. अक्षर ने इंडिया सी और इंडिया डी के मुकाबले में दमदार अर्धशतक लगाया है.

दरअसल इंडिया सी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर में मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंडिया डी ने पहले बैटिंग करते हुए ऑल आउट होने तक 164 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए अक्षर पटेल नंबर सात पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाए. अक्षर ने इस पारी के दौरान 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उनकी मदद से श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया डी ने 164 रनों तक का सफर तय किया.

दमदार रहा है अक्षर पटेल का रिकॉर्ड –

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी दिलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले के बाद टीम का ऐलान कर सकती है. सिलेक्शन कमेटी की नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है. अक्षर फॉर्म में हैं और वे बांग्लादेश के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं. अक्षर भारत के लिए अभी तक 14 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इसमें 646 रन बनाए हैं. इसके साथ ही 55 विकेट भी झटके हैं.

पहली परीक्षा में फेल हुए अय्यर-पंत –

भारत-बांग्लादेश सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर पहली परीक्षा में फेल हो गए हैं. वे टीम इंडिया सी के खिलाफ महज 9 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर ने 16 गेंदों का सामना किया और 1 चौका लगाया. ऋषभ पंत इंडिया बी का हिस्सा हैं. वे भी कुछ खास नहीं कर सके. पंत 10 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने महज 1 चौका लगाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *