विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए वनडे का सबसे तेज दोहरे शतक जड़ने के साथ विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी की। इससे भारत ने यहां तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में आठ विकेट पर 409 रन बनाये। किशन ने 131 गेंद की पारी में 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 210 रन बनाये। पूर्व कप्तान कोहली की 91 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़ित 113 रन की पारी खेली। दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन भारत की ओर से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने भारत के लिए किया है। इसी बीच ईशान किशन ने वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, उन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए। 160.30 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने मैदान के चारों ओर रन बनाकर फैंस का दिल जीत लिया। उनके इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर दुनिया भर से रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है।
हालांकि, किशन को निराशा है कि वह वनडे क्रिकेट में पहला तिहरा शतक लगाने से चूक गए। किशन ने अपनी पारी के बाद कहा, ‘पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी। मेरा इरादा स्पष्ट था। मैं खुश हूं कि इतने दिग्गजों के क्लब में शामिल हुआ। 15 ओवर बचे थे जब मैं आउट हुआ। मैं 300 रन भी बना सकता था।’ 24 साल के किशन ने विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज को पहले शतक की तरफ पहुंचते समय शांत रखा। किशन ने कहा कि कोहली ने उनसे ध्यान देकर खेलने को कहा और साथ ही कहा कि सिंगल लेने पर ध्यान दें। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं विराट भाई के साथ बल्लेबाजी कर रहा था। मुझे जिस गेंदबाज को निशाना बनाना था, वो उसके बारे में एकदम सही जानकारी दे रहे थे। मैं 95 रन पर जब था, तब शॉट लगाना चाहता था, लेकिन उन्होंने मुझे शांत रखा और कहा कि ये मेरा पहला शतक है।’ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला विकेट शिखर धवन के रुप में गंवा दिया। इसके बाद विराट कोहली और ईशान किशन ने पारी को संभाला और फिर बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ईशान किशन ने 131 गेंदों में 210 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने अपने करियर का 72वां शतक लगाया। इस शतक के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकीपोंटिंग के 71 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 409 रन बनाए हैं।



