सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नहीं मिलेगा मौका ईशान किशन को!पहले वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ईशान किशन को नहीं मिलेगा मौका! पहले वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई को पहला वनडे खेला जाएगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज का आगाज़ होगा. 27 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सबसे बड़ा सवाल यह है कि वनडे सीरीज में संजू सैमसन को मौका मिलेगा या फिर ईशान किशन को? इस बीच जानिए पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग

पहले वनडे में भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की होगी. इसका मतलब है कि यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ बेंच पर बैठेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. शुभमन गिल ने पिछली कुछ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. वह इस फॉर्मेट में दोहरा शतक तक लगा चुके हैं.

संजू सैमसन होंगे विकेटकीपर, ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर 

Advertisement

चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव का खेलना भी तय है. सूर्या के पास एशिया कप टीम में जगह बनाने का मौका होगा. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से उन्हें वनडे टीम में मौका मिला है. अगर सूर्या इस सीरीज में कमाल करते हैं तो उन्हें एशिया कप की टीम में भी मौका मिल सकता है. इसके बाद हार्दिक पांड्या पांच नंबर पर खेलते दिखेंगे. छह नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खेलेंगे, जो मैच फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे. इसके बाद स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दिखेंगे.

ऐसा होगा गेंदबाजी विभाग 

कुलदीप यादव लीड स्पिनर की भूमिका में दिख सकते हैं. जडेजा के होने से टीम तीन तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. इसमें शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज एक्शन में दिख सकते हैं.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *