सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2025: दिल्ली बनाम लखनऊ के बीच आज बड़ा मुकाबला

3 मिनट पढ़ें

IPL 2025: दिल्ली बनाम लखनऊ के बीच आज बड़ा मुकाबला

हैदराबाद: IPL 2025 के चौथे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन नए कप्तानों के साथ शुरुआत की है. अक्षर पटेल दिल्ली की कमान संभाल रहे हैं, जबकि लखनऊ ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है. पिछली बार दोनों टीमों को प्लेऑफ में जगह नहीं मिली थी.

टीमों की चिंता बनी इंजरी और अनुपलब्धता

दिल्ली और लखनऊ को खिलाड़ियों की इंजरी से जूझना पड़ रहा है. दिल्ली के हैरी ब्रूक टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि लखनऊ के कई तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट नहीं हैं. डीसी ने केएल राहुल को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जोड़ा है. उनकी बल्लेबाजी में फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क और राहुल शामिल हैं. गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.

दूसरी ओर, LSG ने रिकॉर्ड 27 करोड़ में ऋषभ पंत को खरीदा और कप्तानी सौंपी. उनकी बल्लेबाजी में एडेन मार्करम, निकोलस पूरन और डेविड मिलर जैसे बड़े नाम हैं. हालांकि, मयंक यादव, मोहसिन खान और आवेश खान की चोट से गेंदबाजी कमजोर हुई है. टीम ने मोहसिन की जगह शार्दुल ठाकुर को जोड़ा है, जिनसे बीच और डेथ ओवरों में गेंदबाजी की उम्मीद होगी.

DC vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें दिल्ली ने 2 और लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं.

पिच और मौसम रिपोर्ट

विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. तेज गेंदबाज शुरुआत में स्विंग हासिल कर सकते हैं, जबकि स्पिनर्स को बाद में मदद मिलेगी. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन के आसपास रहता है. पिछली बार यहां खेले गए मैच में कोलकाता ने 272 रन बनाए थे. इस बार भी हाई स्कोरिंग मैच की संभावना है.

मौसम अनुकूल रहेगा, लेकिन हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मैच पर असर नहीं पड़ेगा. इस मैदान पर अब तक खेले गए दोनों आईपीएल मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं.

मैच से पहले होगा धमाकेदार परफॉर्मेंस

आज के मुकाबले से पहले शाम 6:30 बजे नीति मोहन और सिद्धार्थ महादेवन अपनी परफॉर्मेंस देंगे. BCCI ने इस सीजन हर स्टेडियम के पहले मैच से पहले भव्य समारोह आयोजित करने का फैसला किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *