सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, RR vs RCB: दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का 13वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेल गया। जहां दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया। आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की यह 100वीं जीत है। टॉस हारकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया। अपने पिछले मैच में राजस्थान के​ लिए शतक ठोकने वाले जोस बटलर ने इस मैच में भी 70 रनों की शानदार पारी खेली। बटलर ने 47 गेंदों पर छह छक्के लगाए और आईपीएल में अपनी 12वां अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने साथ ही इस सीजन में अपने 200 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इसके अलावा आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इसके के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संजू सैमसन तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए, जिन्होंने 8 रन बनाए। अंत के ओवरों में शिमरन हेटमायर ने 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 42 रन बनाए। बैंगलोर की ओर से डेविड विली, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए।

कार्तिक – शाहबाज की शानदार बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने अच्छी की। ओपनर और आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस (29) ने अनुज रावत (26) के साथ 55 रन जोड़े लेकिन अचानक ही 7 रन में चार विकेट गिर गए। 62 रन पर स्कोर था चार विकेट और युजवेंद्र चहल ने डु प्लेसिस व डेविड विली का विकेट हासिल किया। पूर्व कप्तान विराट कोहली का किस्मत ने साथ नहीं दिया और वो सिर्फ 5 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 5 रन पर ही ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। फिर दिनेश कार्तिक ने आते ही मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने शाहबाज अहमद का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए – रनों की बेहतरीन साझेदारी की। कार्तिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की और शाहबाज ने 26 गेंदों पर 45 रनों की पारियां खेलकर टीम को शानदार जीत तक पहुंचाया। इस तरह आरसीबी ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो जबकि नवदीप सैनी ने एक विकेट चटकाए। सिर्फ 23 गेंदों पर 44 रन की धुआँधार बल्लेबाजी करने वाले आरसीबी की जीत के हीरो दिनेश कार्तिक “मैन ऑफ द मैच” बने।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *