सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, LSG vs KKR: केकेआर को रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने 2 रनों से हराया, Playoffs में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी लखनऊ

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का 66वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रनों से मात दी। इस जीत के साथ लखनऊ प्लेऑफ में पहुंच गई है और अंतिम-4 के लिए क्वालीफाई करने वाली लीग की दूसरी टीम भी बनी। वहीं कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं और पिछले सीजन की रनर अप टीम अब टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई है। लखनऊ इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जरूर आ गई है। लेकिन राजस्थान अगर 20 मई को चेन्नई को हराती है तो लखनऊ तीसरे नंबर पर भी आ सकती है।

क्विंटन डी कॉक ने खेली नाबाद 140 रनों की पारी https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/715_-/2022/05/quinton-de-kock-1652889845.jpg

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिना कोई विकेट खोए पूरे 20 ओवर में 210 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। कप्तान केएल राहुल और उनके साथी ओपनर क्विंटन डी कॉक ने लीग के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपना दूसरा आईपीएल का शतक लगाते हुए नाबाद 140 रनों की पारी खेली। राहुल ने भी नाबाद 68 रन बनाए।

रिंकू सिंह की तूफानी पारी पर एविन लुईस का कैच पड़ा भारी https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-91650231,imgsize-52680/pic.jpg

लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता को पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही झटका लगा। वेंकटेश अय्यर मोहसिन की गेंद पर विकेट के पीछे बिना कोई रन बनाए कैच देकर वापस लौटे। कोलकाता की तरफ से डेब्यू कर रहे अभिजीत तोमर 4 रन बनाकर मोहसिन के अगले शिकार बने। नितीश राणा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी संभाली और बड़े शाट्स लगाते हुए पावरप्ले में स्कोर 60 रन तक पहुंचाया। नितीश राणा को 42 रन के स्कोर पर कृष्णप्पा गौतम ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच करवाया। यह विकेट कोलकाता के लिए महंगा रहा क्योंकि राणा अच्छी लय में नजर आ रहे थे। कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी स्कोर पर स्टोइनिस ने उनको दीपक हुड्डा के हाथों कैच करवा वापस जाने पर मजबूर कर दिया। 36 रन बनाकर सैम बिलिंग्स रवि बिश्नोई की गेंद पर विकेट के पीछे स्टंप हो गए। आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 21 रन की दरकरार थी। मार्कस स्टायनिश आखिरी ओवर डालने के लिए आए। पहली गेंद पर उन्होंने चौका मारा। दूसरी गेंद और तीसरी गेंद पर रिंकू ने लगातार छक्के जड़कर कोलकाता को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। चौथी गेंद पर दो रन मिले। पांचवीं गेंद पर एविन लुईस ने रिंकू सिंह का एक शानदार कैच पकड़ा। रिंकू सिंह आखिरी ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर पवेलियन लौटे। वह 15 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी गेंद पर उमेश यादव बोल्ड आउट हुए एयर इस तरह लखनऊ ने ये मैच 2 रन से जीता।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *