सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, PBKS vs KKR: आंद्रे रसेल की तूफानी पारी में उड़ा पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स 6 विकेट से जीता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का आठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया। जहां उमेश यादव की घातक गेंदबाजी और आंद्रे रसेल की धुआंधार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। नाइट राइडर्स की इस सीजन में ये लगातार दूसरी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब पर नाइट राइडर्स के गेंदबाज कहर बनकर टूटे। पंजाब किंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी उसके शीर्ष स्कोरर भानुका राजपक्षे (31) और शिखर धवन (16) के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रन की रही। 10 ओवर के भीतर ही पंजाब की आधी टीम 85 रन पर पवैलियन लौट गई। इसके बाद कागिसो रबादा (25) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। इस तरह पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।

आंद्रे रसेल की तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने सातवें ओवर में 51 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद रसेल ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया। अजिंक्य रहाणे ने अर्शदीप के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन कागिसो रबादा के अगले ओवर में ओडियन स्मिथ ने शॉर्ट थर्ड मैन पर उनका शानदार कैच लपका। उन्होंने 12 रन बनाए। ओपनर वेंकटेश अय्यर भी तीन रन बनाने के बाद स्मिथ की गेंद पर हरप्रीत बरार को कैच दे बैठे। कप्तान श्रेयस अय्यर (26) ने अर्शदीप पर लगातार दो चौके जड़ने के बाद रबादा और स्मिथ पर भी चौके मारे। वह हालांकि लेग स्पिनर राहुल चाहर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहराकर रबादा को कैच दे बैठे। चाहर ने एक गेंद बाद नितीश राणा (00) को पगबाधा करके केकेआर को चौथा झटका दिया। चाहर का यह ओवर मेडन रहा। रसेल ने बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत पर दो छक्कों के साथ रन गति में इजाफा किया। टीम ने 10 ओवर में चार विकेट पर 73 रन बनाए। रसेल ने स्मिथ के ओवर में चौका और तीन छक्के जड़कर केकेआर का पलड़ा भारी किया और 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। बिलिंग्स ने भी छक्का जड़ा जिससे ओवर में 30 रन बने। केकेआर को अंतिम आठ ओवर में सिर्फ 29 रन की दरकार थी। रसेल ने अर्शदीप पर चौके के साथ सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। रसेल ने लियाम लिविंगस्टोन पर लगातार दो छक्कों के साथ केकेआर को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस तरह केकेआर ने 14.3 ओवर में 4 विकेट पर 138 बना लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *