सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

IPL 2022 DC vs MI: ईशान किशन की तूफानी पारी पर ललित और अक्षर पड़े भारी, दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनयए रखा और वो जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन तभी दिल्ली कैपिटल्स ने ललित यादव और अक्षर पटेल की धमाकेदार पारी के दम पर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 177 रन का विशाल स्कोर बनाया, इस लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया।

ईशान किशन की तूफानी पारी

बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन ने 48 गेंदों पर 81 रनों की नॉटआउट पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 11 चौके और दो छक्के जड़े। इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने 5 विकेट पर 177 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 41 और तिलक वर्मा ने 22 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

ललित यादव और अक्षर पटेल ने दिलाई जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरआत बेहद ख़राब रही और टॉप आर्डर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। 10वें ओवर तक सिर्फ 72 रन पर ही दिल्ली की आधी टीम पवैलियन लौट चुकी थी। फॉर्म में चल रहे ओपनर पृथ्वी शॉ भी 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो चुके थे और दिल्ली की टीम हार की तरफ बढ़ती हुई नज़र आ रही थी। लेकिन इसके बाद 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये आलराउंडर अक्षर पटेल ने ललित यादव के साथ मिलकर 5 ओवरों में धुआंधार 75 रन जोड़े। दोनों ही बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और ये मैच मुंबई इंडियंस के मुँह से छीन लिया। ललित यादव नॉटआउट 48 और अक्षर पटेल नॉटआउट 38 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.2 ओवर में ही छह विकेट पर 179 रन बना ये रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *