सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, RCB vs CSK: चेन्नई ने दर्ज की इस सीजन की पहली जीत, RCB को 23 रनों से हराया

2 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रनों से मात दी। मौजूदा IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में ये पहली जीत है। इससे पहले चेन्नई ने पिछले सभी 4 मुकाबले गवाए थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के लिए शिवम दुबे ने अपनी 95 रनों की पारी में 46 गेंदों का सामना किया इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए। शिवम के अलावा उथप्पा ने भी 88 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं गेंदबाजी में आरसीबी के लिए वनेंदु हसरंगा ने सबसे अधिक दो विकेट लिए जबकि जोस हेजलवुड को एक विकेट मिला।

आरसीबी ने 50 रन के भीतर ही अपने चार विकेट गंवा दिए IPL, IPL 2022, cricket, sports, RCB vs CSK, CSK, RCB, Dinesh Kartik - India TV Hindi

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को बॉलिंग में शानदार शुरुआत मिली और बेंगलुरु शुरुआत से ही बैकफुट पर नज़र आई. कप्तान फाफ डु प्लेसिस सिर्फ 8 रन बना पाए, पूर्व कप्तान विराट कोहली फिर फेल हुए और शुरुआत में ही बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए. आरसीबी ने 50 रन के भीतर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे. ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ शॉट जरूर लगाए, लेकिन वे रविंद्र जडेजा का छठवीं बार आईपीएल में शिकार बने। सुयश प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद के बाद दिनेश कार्तिक ने जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन ये सिर्फ एक आशा भर थी। टीम 20 ओवर में 193 रन बना सकी और मुकाबला 23 रन से हार गई। गेंदबाजी में सीएसके के लिए महीस तीक्षाणा के अलावा कप्तान रविंद्र जडेजा ने भी तीन विकेट लिए। इसके अलावा मुकेश चौधरी और ड्वेन ब्रावो ने को एक-एक विकेट मिला। 46 गेंदों पर 95 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाज शिवम दुबे “मैन ऑफ़ द मैच बने”।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *