सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, CSK vs LSG: लगातार दूसरा मैच भी हारी चेन्नई, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से जीता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। इस हाईस्कोरिंग मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मौजूदा आईपीएल चैंपियन चेन्नई को 6 विकेट से हराया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 27 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं शिवम दुबे अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन पीछे रह गए। शिवम ने भी 30 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी वहां खराब हुई जब 19वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 25 रन दिए और मैच सीएसके की पकड़ से दूर निकल गया। इसके अलावा मोईन अली ने 22 गेंद पर 35, टीम के अनुभवी खिलाड़ी अंबाती रायडू ने 20 पर 27 और अंत में पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 6 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 210 रन बनाए। लखनऊ की ओर से आवेश खान, एंड्रयू टाई और बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।

इविन लुईस और आयुष बदोनी रहे लखनऊ की जीत के हीरो

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत शानदार रही। कप्तान केएल राहुल (40) ने क्विंटन डी कॉक के साथ पहले विकेट के लिए 62 गेंदों पर 99 रनों की साझेदारी की। डी कॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली और 45 गेंदों पर 61 रन बनाए। मनीष पांडे कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये दीपक हुड्डा ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन वो भी 13 रन बनाकर ब्रावो का शिकार बने। लेकिन इसके बाद इविन लुईस और आयुष बदोनी ने चेन्नई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों खिलाड़ियों ने नाबाद पारियां खेली और जीत चेन्नई सुपर किंग्स के जबड़े से छीन कर आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहली जीत दिलाई। इस तरह लखनऊ ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की ये लगातार दूसरी हार है तो वही लखनऊ की ये पहली जीत है। प्वॉइंट्स टेबल में लखनऊ का खाता खुला है और वह छठे स्थान पर है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए अभी खाता खोलना बाकी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *