सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘बिग बॉस’ के घर में इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल की एंट्री, कंटेस्टेंट्स के साथ करेंगे डांस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 में पहले दिन से ही बवाल देखने को मिल रहा है। इस सीजन में ‘बिग बॉस’ खुद आगे आकर कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेल रहे हैं, जिस वजह से सभी खिलाड़ियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है इन सबके बीच अब ‘बिग बॉस’ के घर में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में एक नई एंट्री होने वाली है। दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ में इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल एंट्री करने वाले हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो भी शेयर कर दिया है, जिसमें किली पॉल शो में धांसू एंट्री करते दिख रहे हैं और शो के एंटरटेनमेंट किंग अब्दू रोजिक उनका स्वागत करते हैं। किली पॉल अपने हमेशा वाले लुक में डांस करते-करते ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री लेते हैं और उन्हें देखकर सभी कंटेस्टेंट्स तालियां बजाने लगते हैं। वहीं, सबके बीच से निकलकर अब्दू रोजिक आगे आते हैं और वह किली पॉल के साथ जमकर डांस करते हैं। इसके बाद किली पॉल बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स के साथ घर के लिविंग एरिया में डांस करते हैं। किली पॉल ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक खास मकसद से आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शो में सब कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क करवाने वाले हैं। बता दें कि किली पॉल, अब्दू रोजिक की तरह की तंजानिया के रहने वाले हैं। अब्दू रोजिक सिंगर हैं, जबकि किली पॉल एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। किली पॉल हिंदी फिल्मों के गानों पर इंस्टाग्राम रील्स बनाकर दुनियाभर में मशहूर हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ में उनका जिक्र कर चुके हैं। हाल ही में किली पॉल के भारत पहुंचने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। बॉलीवुड गानों पर जबरदस्त अंदाज में परफॉर्म करने वाले किली पॉल ने घर के अंदर पहुंचते ही धमाल मचा दिया। शो में एंट्री करते ही किली पॉल अपने बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। यही नहीं किली पॉल अब्दू के साथ भी डांस करते दिखेंगे। बता दें, किली पॉल एक सोशल मीडिया स्टार हैं और उनकी काफी शानदार फैन फॉलोइंग भी देखने को मिलती है।

 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *