सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

International Women’s Day Delhi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : रेखा रानी के नेतृत्व में एमसीडी, द्वारा ‘स्वदेशी हाट’ कार्यक्रम का आयोजन किया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

International Women’s Day Delhi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : रेखा रानी के नेतृत्व में एमसीडी, द्वारा ‘स्वदेशी हाट’ कार्यक्रम का आयोजन किया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी के नेतृत्व में आज ‘स्वदेशी हाट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ तथा वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने उपस्थित लोगों का विशेष आकर्षण बढ़ाया। इन स्टॉलों में बनारसी साड़ियां, वस्त्र, परफ्यूम, बैग, ज्वेलरी, बेकरी उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएं तथा अन्य स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे।

महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों को लोगों ने काफी सराहा और बड़ी संख्या में खरीदारी भी की। हिंदुराव अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सत्या शर्मा ने कहा कि ’अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि महिलाओं के योगदान, उनकी मेहनत और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने तथा उनके सशक्तिकरण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ‘स्वदेशी हाट’ जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपने कौशल और उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिल्ली नगर निगम महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। हमें गर्व है कि बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने इस ‘स्वदेशी हाट’ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और उत्पादों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की नारी सशक्तिकरण की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास कर उनकी योजनाओं द्वारा बहनो को लाभान्वित करना हमारा प्रयास है. ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

Advertisement

इस कार्यक्रम में निगम की महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महापौर सरदार इकबाल सिंह, उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता विपक्ष मुकेश गोयल, नाजिया दानिश, सभी निगम पार्षदगण राजपाल बैसोया, अंजू , बाॅबी , सरला चौधरी, मनीषा पुनिया, मीनू गोयल, नीलम चौधरी, स्मिता , शशि चांदना, संदीप कपूर, मनीष चड्ढा, गीता शर्मा आदि सभी निगम पार्षदगण और महिला मोर्चा की मनी बंसल, चारू कौशिक, नेहा उप्रेती, नवनीता गुडिया, शशि शर्मा आदि प्रदेश और जिले की महिलाएं भी बड़ी संख्या मे शामिल हुए. सफल आयोजन के लिए सभी ने खुले दिल से कार्यक्रम की प्रशंसा की |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *