सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CWG 2022: भारत की उम्मीदों को झटका, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नीरज चोपड़ा चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। हल ही में हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान नीरज को चोट लगी थी। नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट बने। इस फाइनल में ही नीरज चोटिल भी हो गए थे। अब नीरज राष्ट्रमंडल खेलों में नजर नहीं आएंगे। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद कहा था- चौथे थ्रो के बाद मुझे जांघ में असहज महसूस हो रहा था। चौथे थ्रो के बाद मैं उतना जोर नहीं लगा पा रहा था, जितना मैं चाहता था। नीरज के इस बयान ने सभी देशवासियों की चिंता बढ़ा दी थी। उन्होंने बताया था कि चौथे थ्रो के बाद उन्होंने पट्टी बांधी थी और थ्रो करने गए थे, लेकिन काफी दर्द हुआ था। इस वजह से थ्रो अच्छा नहीं रहा। उन्होंने बताया था कि आशा है कि ये जल्दी ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नीरज का मैच पांच अगस्त को होना था। अब उनकी गैरमौजूदगी में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नीरज चोपड़ा को एक महीने का आराम

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो करने के दौरान नीरज की जांघ में चोट लगी थी। भारतीय ओलंपिक संघ महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि चोपड़ा का कल अमेरिका में एमआरआई किया गया और उन्हें एक महीने के लिए आराम की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय टीम के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की आज सुबह अमेरिका से फोन पर मुझसे बात हुई और उन्होंने फिटनेस चिंताओं के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने में असमर्थता जताई। यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद चोपड़ा ने कल एमआरआई कराया था और उनकी चिकित्सा टीम ने उन्हें एक महीने विश्राम करने की सलाह दी है।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *