सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

T20 WC 2022: सेमीफाइनल में भारत की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 10 विकेट से दी मात

3 मिनट पढ़ें

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराने वाली पाकिस्तान से होगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत 168 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 24 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में बेहद शर्मनाक हार दी है। भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान लय में नहीं दिखी। बल्लेबाजों ने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन गेंदबाजों ने पूरी तरह से निराश किया। मैच के दौरान एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि भारतीय गेंदबाज विकेट लेने की कोशिश करते दिखे। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (80) और एलेक्स हेल्स (86) रन की दमदार पारी खेली। इन दोनों ने बिना विकेट गंवाए इंग्लैंड को एक आसान जीत दिलाई।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए विराट कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जड़े। भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जो 5 रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 56 के स्कोर पर आउट हुए, क्रिस जॉर्डन ने उन्हें 27 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम इंडिया को तीसरा झटका आदिल रशिद ने सूर्यकुमार यादव को 14 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। भारत ने 75 रन पर अपना तीसरा विकेट खोया। हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। कोहली 50 रन बनाकर जॉर्डन का शिकार बने। भारत ने 136 रन पर अपना चौथा विकेट खोया। हार्दिक पांड्या आखिरी गेंद पर हिट विकेट आउट हुए, उन्होंने 33 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने कहा, ”आज का दिन काफी निराशाजनक रहा। हमने अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। हम बेहतर गेंदबाजी नहीं कर सके। यह पूरी तरह नॉकआउट मैचों में दबाव झेलने का मामला था। सभी खिलाड़ी इस स्थिति को समझने के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान दबाव वाले मैच खेल चुके हैं। हम गेंदबाजी के दौरान दबाव में दिखे। उनके ओपनर (जोस बटलर और एलेक्स हेल्स) को इसका श्रेय देना होगा। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि पहले ओवर से स्विंग मिल रही थी, लेकिन सही दिशा में हमने गेंदबाजी नहीं की। हमने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दबाव को झेला। बांग्लादेश के खिलाफ भी कुछ ऐसा हुआ था, लेकिन आज हम ऐसा नहीं कर सके।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *