भारतीय महिला टीम ने विश्व चैंपियनशिप कप जीतकर रचा इतिहास : दीपक गाबा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा एवं प्रदेश प्रवक्ता व भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में कल भारतीय महिला टीम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए महिला विश्व चैंपियनशिप कप 2025 प्रतियोगिता जितने पर भाजपा शाहदरा ज़िला में लडडू बांटे और ढोल पर जमकर नाचें और हृदय की गहराईयों से भारतीय महिला टीम का आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता का ताज अपने नाम किया। भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गोयल ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार नेतृत्व और दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष और जेमिमा रॉड्रिक्स खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने इस जीत को संभव बनाया। पूरी टीम ने टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
दीपक गाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खेलो इंडिया और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के द्वारा किए गए प्रयासों से ही इस ऐतिहासिक उपलब्धि खुशी जताई और भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश की करोड़ों महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।



