सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

महिला हॉकी विश्व कप में भारत ने कनाडा को 3-2 से हराया

2 मिनट पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में कप्तान सविता पुनिया की वीरता के बल पर कनाडा को हराकर एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप स्पेन और नीदरलैंड में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत और कनाडा के बीच खेले गए मैच में नियमन समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था, लेकिन भारतीय टीम ने कनाडा को शूटआउट में 3-2 से मात देकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। मैच टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। भारतीय टीम ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया और टूर्नामेंट के 9-12वें स्थान पर जगह बनाई। स्पेन के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में 0-1 से हारने के बाद भारत ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। कनाडा के लिए मैडलिन सेको ने 11वें मिनट में गोल किया, जबकि भारत के लिए सलीमा टेटे ने 58वें मिनट में गोल किया, जिससे भारत 1-1 की बराबरी पर आ गया। कनाडा ने शूटआउट की बेहतरीन शुरुआत की और गोलकीपर हैरिस की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के 14 प्रयासों के बाद अंतत: नेहा ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई और टीम को 9-12वें प्लेऑफ में पहुंचाया, जहां इनका मुकाबला जापान से होगा। दूसरी ओर, कनाडा का सामना 13-16वें स्थान के मैचों में कोरिया से होगा। प्लेयर ऑफ द मैच नवनीत ने मैच के बाद कहा, “यह बहुत मुश्किल मुकाबला था। सविता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच के दौरान गोल रोकने के बाद कई शूटआउट भी बचाये।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *