सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Canada: कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Canada: कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच

कनाडा के हैमिल्टन शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधवा की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब हरसिमरत रोज की तरह बस स्टॉप पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। एक काली कार के अंदर से अचानक अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं, जिसमें से एक गोली छात्रा को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हैमिल्टन पुलिस ने बुधवार को इस हत्या की जांच शुरू की और पुष्टि की कि हरसिमरत रंधवा निर्दोष थी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी दो वाहनों के बीच हुई थी, जिसमें एक काले रंग की कार के यात्री ने सफेद सेडान पर गोली चलाई थी। गोलियां पास के एक घर की खिड़की में भी घुस गईं। इस घटना के बाद दोनों वाहन फरार हो गए। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

हरसिमरत रंधवा ओंटारियो के मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी की चपेट में आकर वह हत्या की शिकार हो गई। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में शामिल दोनों कार सवारों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों और डैशकैम फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस हत्या से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके।

Advertisement

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा कि वे मृतक छात्रा के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि “हम सब बहुत दुखी हैं कि हरसिमरत रंधवा की मौत हुई। वह निर्दोष पीड़िता थीं, जो दो वाहनों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार हो गईं।”

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर संभव सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके। इस घटना ने विदेशों में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं, खासकर जब ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *