सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

दिल्ली के इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, कराया गया खाली

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली : बम की धमकीभरी कॉल के बाद स्कूल को खाली करवाया गया

बम की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को फोन किया और स्कूल को खाली कराया गया. अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है.

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद खाली करवाया

दिल्ली के सादिक नगर में स्थित एक स्कूल को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद खाली करवाया गया है. जानकारी के अनुसार स्कूल प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल आया था. जिसमें बम होने की सूचना दी गई थी. सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को फोन किया और बच्चों को स्कूल के बाहर निकाला गया. पुलिस को अभी तक की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है.

पुलिस के मुताबिक, सादिक नगर स्थित एक स्कूल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर एक ईमेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि उसके परिसर में बम रखा गया है. एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक हमने 2 बार स्कूल में चेकिंग कर ली है. स्कूल में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है.

ये खबर मिलते ही ज्यादातर छात्रों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए और गेट के बाहर इकट्ठे हो गए. जिन्होंने बताया कि हमें स्कूल से संदेश मिला था कि हम अपने बच्चों को घर ले जाएं.

इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी ने समाचार एजेंसी ने बताया, यह पहली बार नहीं है जब स्कूल प्रशासन को बम की धमकी मिली है. पिछले साल नवंबर में, एक अज्ञात व्यक्ति ने ऐसा ही ईमेल भेजा था. वह एक फर्जी ईमेल था. जांच में पता चला की वो जर्मनी से आया था. इस बार मेल कहां से भेजा गया है, इसकी जांच जारी है. हमारी टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *