सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

IND vs WI 1st ODI: रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 3 रन से हराया

3 मिनट पढ़ें

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 3 रन से हरा दिया है। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन विंडीज टीम 11 रन ही बना सकी। इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन ही बना सकी। वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज की यह लगातार 7वीं हार है। उसे भारत से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश ने 3-3 मैचों में लगातार मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के इसी मैदान पर ही खेला जाएगा।

शतक से चुके शिखर धवन

WI vs IND: वेस्टइंडीज की रन चेज देख नर्वस हो गए थे शिखर धवन, कहा नहीं की थी इसकी उम्मीद

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 309 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि टीम और बड़ा स्कोर बना सकती थी लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। दूसरी बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शिखर धवन (97) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (64) के साथ पहले विकेट के लिए 119 और उप कप्तान श्रेयस अय्यर (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। भारत ने एक समय 35 ओवर में दो विकेट पर 225 रन बना लिए थे लेकिन आखिरी 15 ओवर में टीम पांच विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार यादव 13 और बहुत दिनों से अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की तलाश कर रहे संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा (27) और गेंदबाज अक्षर पटेल (21) ने आखिरी में भारत को 300 के पार पहुंचाने में मदद की।

कायल मायर्स ने खेली 75 रन की पारी

Image309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान विंडीज की शुरुआत खराब रही और शाई होप (7) मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए। इसके बाद कायल मायर्स (75) और शामराह ब्रूक्स (46) ने दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी टीम को मैच में ला दिया। लेकिन शार्दुल ने एक के बाद एक अपने दो ओवरों में इन दोनों बल्लेबाजों को आउट कर भारत की मैच में वापसी करा दी। इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन 25 रन बनाने के बाद वह मोहम्मद सिराज का दूसरा शिकार बन गए। फिफ्टी जड़ने के बाद ब्रैंडन किंग भी युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए। अंत में अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड ने लगातार बढ़ रहे रन रेट का पीछा करने की कोशिश जरूर की लेकिन वे दोनों टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच 97 रन बनाने वाले टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *