भारत ने बुधवार को एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर चार में प्रवेश किया। भारत ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। भारत ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। भारत की तरफ से मिडिल आर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यदाव ने तूफानी पारी खेली और मात्र 26 गेंदों में 68 रन ठोक दिए। दूसरे छोर से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी फॉर्म में लौटने के संकेत देते हुए 59 रन की नाबाद पारी खेली। आखिरी यानी 20वें ओवर में सूर्यकुमार ने चार छक्के लगाए। 20वें ओवर में भारत ने सूर्या के चार छक्कों की मदद से 26 रन जोड़े। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक रहा। हॉन्गकॉन्ग की ओर से आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग ने 20 ओवरों में 152 रन बनाए। हांगकांग की तरफ से बाबर हयात ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके आलावा किंचित शाह और जीशान अली ने भी अच्छी पारी खेली। लेकिन वह मैच जीतने के लिए नाकाफी साबित हुई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। अफगानिस्तान पहले ही ग्रुप बी से सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जबकि भारतीय टीम हॉन्ग कॉन्ग को हराकर ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग और श्रीलंका का जीत का खाता नहीं खुला है।
India vs Hong Kong, Asia Cup: हॉन्ग कॉन्ग को 40 रन से हरा, भारत ने सुपर-4 में बनाई जगह
लेखक: CPN News • अपडेट: 1 सितंबर 2022, 7:27 AM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
Amit Mishra Anjum Chopra asia cup 2022 Cricket News Cricket News In Hindi Dabai International Cricket Stadium Fifty ind vs hong kong live Kohli Asia Cup 2022 ind vs hong kong live भारत बनाम हॉन्ग कॉन्ग India vs Hong Kong Virat Kohli Virat Kohli Irfan Pathan अंजुम चोपड़ा अमित मिश्रा अर्धशतक एशिया कप 2022 कोहली एशिया कप 2022 दबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम विराट कोहली विराट कोहली इरफान पठान




आपकी राय