सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अमित शाह को लेकर कनाडा के बयान पर इंडिया सख्त! बोला- कुछ काउंसल के फोन सर्विलांस पर, हालात और होंगे खराब

3 मिनट पढ़ें
अमित शाह

अमित शाह को लेकर कनाडा के बयान पर इंडिया सख्त! बोला- कुछ काउंसल के फोन सर्विलांस पर, हालाअमित शाह को लेकर कनाडा के बयान पर इंडिया सख्त! बोला- कुछ काउंसल के फोन सर्विलांस पर, हालात और होंगे खराबत और होंगे खराब

Advertisement

India Canada Relations: गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा की उप-विदेश मंत्री के विवादित बयान को लेकर भारत ने सख्त रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय की ओर से बयान को ‘‘बेतुका और निराधार’’ करार दिया गया और कड़े शब्दों में उसके प्रति विरोध दर्ज कराया गया. देश ने इसके साथ ही कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को तलब किया गया और भारत की ओर से विरोध दर्ज किया. शनिवार (दो नवंबर, 2024) को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान में कहा गया, “भारत सरकार ने कनाडा के डिप्लोमेट को बुलाकर गृह मंत्री अमित शाह पर दिए बयान के लिए कड़ी आपत्ति जताई है. उन्हें नोट हैंडओवर किया गया और कड़ी आपत्ति जताई गई. यह भी बताया गया कि लगाए गए आरोप अनर्गल और निराधार हैं. सुनियोजित सजिश के तहत गलत जानकारी मीडिया को लीक की गई है. इस तरह की गलत जानकारी से द्विपीक्षय समझौते पर असर पड़ेगा.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल बोले, “यह भारत के खिलाफ साजिश रचकर हमला करने की कनाडा की रणनीति का एक और उदाहरण लग रहा है. कनाडा के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले भी खुले तौर पर इस बात को स्वीकार किया है कि वे वेश्विक स्तर पर भारत की राय को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी तरह ये सभी आरोप पुख्ता सबूतों के बगैर लगाए गए हैं.”

“भारत पर हमले की अलग रणनीति है”

बयान में बताया गया कि कनाडा सरकार की ओर से उनके कुछ वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को हाल ही में सूचित किया गया था कि वे उन ऑडियो और  वीडियो निगरानी के तहत नजर बनाए हैं. उनके कम्युनिकेशन को भी बाधित किया गया. उन्होंने कनाडा सरकार के सामने के सामने इस कार्रवाई का औपचारिक रूप से विरोध किया और इसे प्रासंगिक राजनयिक और वाणिज्य् दूतावास सम्मेलनों का घोर उल्लंघन माना. उनके राजनयिक और दूतावास कर्मचारी पहले से ही हिंसा के माहौल में काम कर रहे हैं. कनाडा ने भारत को एक अलग किस्म की कैटेगरी में डाला है. यह कनाडा का भारत पर हमला करने की अलग रणनीति है. अनर्गल और निराधार बात करके आरोप मढ़ा जा रहा है, जो कि उचित नहीं है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला? समझिए

दरअसल, कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नथाली ड्रोइन, उप-विदेश मंत्री डेविड मॉरीसन व कनाडा के संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों ने ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की लीक रिपोर्ट की पुष्टि की, जिसमें आरोप लगाया गया कि कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादियों को निशाना बनाने के अभियान के पीछे भारत के गृह मंत्री शाह का हाथ था. डेविड मॉरीसन ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को शाह के नाम की ‘‘पुष्टि’’ की है.  उन्होंने कहा, ‘‘पत्रकार ने मुझे फोन करके पूछा कि क्या यह वही व्यक्ति है. मैंने पुष्टि की कि यह वही व्यक्ति है.’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *